Budh Gochar 2025: बुध एक शुभ ग्रह है, जिसे ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। बुध देव की ही कृपा से दिमाग तेजा होता है। व्यक्ति की तर्क शक्ति बढ़ती है और वो मन लगाकर काम करता है। इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में विराजमान होते हैं, उन्हें व्यापार में सदा लाभ होता है। व्यक्ति अपने जीवन से संतुष्ट होता है और खुशी-खुशी जिंदगी का मजा लेता है। हालांकि जब-जब बुध ग्रह की जगह में परिवर्तन होता है, तब-तब लोगों के जीवन में बदलाव आता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 अगस्त 2025 को प्रात: काल 04 बजकर 29 मिनट पर बुध देव अपने ही नक्षत्र अश्लेषा में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 9वां स्थान प्राप्त है, जो कि कर्क राशि में स्थित है। आइए जानते हैं बुध की बदली चाल से 22 अगस्त 2025 से पहले किन तीन राशियों की बुद्धि, तर्क शक्ति और त्वचा आदि में निखार आने की संभावना है।
मेष राशि
बुध देव की कृपा से मेष राशिवालों के जीवन में धीरे-धीरे खुशियों का आगमन होगा। युवाओं के माता से बिगड़े संबंध में सुधार होगा। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। जो लोग लंबे समय से किसी एक ही कंपनी में काम कर रहे हैं, उनके सहकर्मियों के साथ संबंधों में सुधार होगा। कारोबारियों के काम में स्थिरता आएगी। विदेशी संपर्कों से दुकानदारों को लाभ होगा।
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: कल्की जयंती और स्कन्द षष्ठी आज, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 30 जुलाई का पंचांग
कर्क राशि
बुध देव की कृपा से आने वाले दिनों में कर्क राशिवालों को आर्थिक लाभ होगा। परिवार में खुशियों का तालमेल बना रहेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी। सोच-समझकर लिए गए निर्णय कारोबारियों को लाभ पहुंचाएंगे। नई नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को अगस्त माह में खुशखबरी मिल जाएगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और एग्जाम भी अच्छे जाएंगे।
तुला राशि
मेष और कर्क के अलावा तुला राशिवालों को भी बुध गोचर से पहले लाभ होगा। पारिवारिक तनाव कम होने से उम्रदराज जातकों का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे वो अच्छे से पूरा करेंगे। जबकि दुकानदारों का मुनाफा बढ़ेगा और उन्हें नई दुकान खरीदने का मौका मिलेगा। युवाओं की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 30 जुलाई को इन 3 राशियों के जीवन में बढ़ेगा प्यार, साथी संग बिताएंगे खुशनुमा पल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
19 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines