Budh Gochar In Taurus: ज्योतिषियों के अनुसार, सभी ग्रह अपने मित्र या शत्रु के राशि में समय-समय पर प्रवेश करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से मानव जीवन से लेकर सभी जीवों पर असर देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध देव मई महीने के अंत में दैत्य गुरु शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार और दैत्य गुरु शुक्र देव एक दूसरे के साथ मित्रता का भाव रखते हैं। ऐसे में बुध देव का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ साबित होगा। कुछ राशियों के जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की के मार्ग भी खुलेंगे। तो आज इस खबर में उन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत ही लक्की साबित हो सकता है, क्योंकि बुध देव मेष राशि वाले लोगों की कुंडली के धन भाव में विचरण करने जा रहे हैं। ऐसे में मेष राशि वाले लोगों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही धन कमाने के नए मार्ग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। भौतिक जीवन में विस्तार होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बुध का गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। क्योंकि कुंभ राशि वाले लोगों की कुंडली में बुध का गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। ऐसे में जातक को भौतिक सुख में वृद्धि होगी। घरवालों का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। पिता जी की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि मकर राशि वाले लोगों की कुंडली में बुध देव पंचम भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में संतान पक्ष से जुड़ी कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो गया। पार्टनर का साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- 10 मई के बाद इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बुध देव करेंगे राशि परिवर्तन
यह भी पढ़ें- पार्टनर पर हर समय शक करती हैं ये 5 राशि की लड़कियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines