हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar 2024: बुध ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों की मौज; हर ओर से बरसेगा धन!

Zodiac Signs: शुक्रवार 1 नवंबर, 2024 को बुध ग्रह ने अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह के इस नक्षत्र गोचर से 3 राशियों के जातक मालामाल हो सकते हैं और हर ओर से धन आने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budh Gochar 2024: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नवंबर 2024 का महीना ग्रहों के गोचर के दृष्टिकोण से खास महीना साबित हो सकता है। इसका आगाज 1 नवंबर की सुबह से हो चुका है, जब बुध ग्रह ने 6 बजकर 46 मिनट पर विशाखा नक्षत्र से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश किया। जब-जब बुध ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका असर 12 राशियों की वाणी, बुद्धि, विवेक, ज्ञान और तर्क, कारोबार और धन लाभ, रिश्ते-नाते और साझेदारी पर होता है। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ता है और पर्सनालिटी में निखार आता है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं, जो कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता हैं। वहीं धन, समृद्धि और ख़ुशी के त्योहार दिवाली के मौके पर बुध इस नक्षत्र गोचर का अधिकांश राशियों पर शुभ असर होगा। अनुराधा नक्षत्र में बुध गोचर से 3 राशियों के जातक अपने जीवन और लक्ष्य के प्रति गंभीर होंगे। उनके प्रयास से धन और शोहरत उनके पास खिंच कर आएगी। आइए जानते हैं, इन 3 लकी राशियों के जातकों बारे में, जिनके जीवन में दिवाली के बाद खुशियां ही खुशियां होंगी।

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: दिवाली के दिन इस पक्षी के दिखने से अगली दिवाली तक होता है शुभ ही शुभ, जाने 5 मान्यताएं

विज्ञापन

शनि के नक्षत्र अनुराधा में बुध गोचर का असर

मिथुन राशि

बुध मिथुन राशि के स्वामी ग्रह हैं। इस गोचर के दौरान मिथुन राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी, बौद्धिक और संचार कुशल बन सकते हैं। वे अधिक शांत और धैर्यवान महसूस करेंगे। लेखन, संचार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। स्टूडेंट्स जातकों यह समय अध्ययन के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको स्कॉलरशिप मिल सकती है। पारिवारिक जीवन और मैरिड लाइफ में फ्रंट पर आपका समय सहयोगपूर्ण और सुखद रहेगा। हेल्थ इश्यूज के फ्रंट पर आप लकी रहेंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

अनुराधा नक्षत्र में बुध गोचर से कन्या राशि के जातकों की सोच और दृष्टिकोण अधिक सकारात्मक होगी। इस राशि के जातकों को यह गोचर तनाव और चिंता से मुक्ति दिला सकता है। नौकरी से आमदनी में वृद्धि होगी, वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं। आपकी कोई लॉटरी लग सकती है। पैतृक संपत्ति से आमदनी बढ़ने के योग हैं। कारोबारी मीटिंग्स सफल रहेंगी। नए कस्टमर मिलेंगे। स्टूडेंट जातक अपनी मेहनत और लगन के बल पर पुरस्कार और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन और मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से धन और उपहार लाभ होगा। लव रिलेशनशिप के फ्रंट पर आपका समय रोमांचक हो सकता है।

विज्ञापन

मकर राशि

अनुराधा नक्षत्र में बुध गोचर से मकर राशि जातकों की कार्य क्षमता और जीवंतता में बढ़ोतरी होती है। आप हर काम जिंदादिली और दिल खोलकर करने के प्रेरित होते हैं। शनि के इस नक्षत्र में बुध का यह गोचर इन राशियों के व्यापारियों के लिए लाभकारी होता है। व्यापार बढ़ता है और उन्हें नए ग्राहक मिलते हैं। नई डील होने से कारोबार का विस्तार होगा। व्यवसाय के लिए नए ऋण लेने के अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। विरासत में धन मिल सकता है। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। अटके हुए मामले सुलझ जाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। तनाव कम होगा।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola