हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar: रोहिणी नक्षत्र में बुध गोचर, 19 मई से 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, दोगुना होगा मुनाफा

Budh Gochar: ग्रह स्थिति में परिवर्तन से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. 13 मई को बुध ग्रह का नक्षत्र गोचर करने वाले हैं. इस गोचर के प्रभाव से कई राशि जातकों को लाभ मिलेगा. आइये बुध नक्षत्र गोचर और लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Budh Gochar: बुध ग्रह 19 मई को चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करने वाले हैं. बुध ग्रह 13 मई को गोचर कर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. अब 19 मई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद 19 मई 2026, दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. बुध ग्रह 25 मई तक इसी नक्षत्र में गोचर करेंगे. इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

बुध ग्रह के चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में रहने के दौरान 4 राशियों को लाभ मिलेगा. बुध गोचर के प्रभाव से इन लकी राशियों को मानसिक शांति मिलेगी. इन्हें व्यापर में लाभ होगा. चार राशियों के लिए बुध का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करना बेहद शुभ और सकारात्मक साबित हो सकता है. इन्हें आर्थिक तौर पर तगड़ा फायदा होगा. चलिए इन चार भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Aaj ka Suvichar: चाणक्य की इन 5 बातों से आप भी बन सकते हैं बॉस, सफलता खुद आएगी पास

विज्ञापन

मिथुन राशि

बुध का रोहिणी नक्षत्र में गोचर करना मिथुन राशि के लिए आर्थिक तौर पर शुभ साबित होगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और धन की बचत कर सकेंगे. आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा. कोर्ट के मामले में फंसे हुए हैं, तो इसमें सकारात्मक फैसला आ सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को बुध के गोचर से अच्छे परिणाम मिलेंगे. आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकते हैं. अच्छी कमाई करने का अवसर मिल सकता है. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढें – Shukra Gochar: 11 जून को पुष्य नक्षत्र में शुक्र का गोचर, इन 4 राशियों को देगा लाभ, मिलेगा अपार पैसा

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कमाई बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आपको किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वालों की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. आपको बुध के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने से मेहनत का पूरा फल मिलेगा. व्यापार करने वाले लोगों के लिए बहुत ही अच्छा समय है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है.

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 13 मई को बुध के चाल बदलने से इन राशियों को होगा लाभ, करियर-कारोबार में करेंगे तरक्की

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola