---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Budh Gochar: आज ग्रहों के राजकुमार बुध करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

Budh Gochar In Mesh Rashi On Akshaya Tritiya: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज अक्षय तृतीया पर ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों का भाग्योदय तय हो सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है।

---विज्ञापन---

Budh Gochar In Mesh Rashi On Akshaya Tritiya: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज अक्षय तृतीया का पर्व है। आज के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को बुद्धि, मन और धन का कारक ग्रह माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, अक्षय तृतीया पर बुध का गोचर कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। माना जा रहा है कि बुध के मेष राशि में गोचर करने से 5 राशियों का भाग्योदय तय है। उन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे बुध देव के राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध का गोचर बहुत ही लाभदायक साबित होगा। आज से इन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उन्हें अचानक सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध का मेष राशि में प्रवेश बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज से मिथुन राशि वाले लोगों के आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। साथ ही आज का दिन लेन-देन के लिए बेहद शुभ रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके साथ परिवर्तन का योग बन रहा है। जल्द ही अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध का मेष राशि में गोचर किसी वरदान से कम नहीं माना जाएगा। सिंह राशि वाले लोगों को अब बहुत जल्द आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। साथ ही सभी कार्यों में सफलता भी मिलेगी।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

बुध का मेष राशि में गोचर कन्या राशि वाले लोगों के लिए बेहद अनुकूल साबित होगा। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको बहुत ही जल्द खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बुध के गोचर से कन्या राशि वाले लोगों का भाग्योदय होना तय है। ऐसे में धन कमाने के नए-नए मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

तुला राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ माना जाएगा। क्योंकि आज से तुला राशि वाले लोगों किस्मत बदल सकती है। बुध देव और मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 20 मई से पहले वृषभ राशि में सूर्य और शुक्र की होगी एंट्री, 5 राशियों के लिए बेहद शुभ

यह भी पढ़ें- सुबह जागने के बाद और रात्रि के सोने से पहले करें ये 3 काम, मिलेगा लाभ

---विज्ञापन---

स्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: May 10, 2024 09:18 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola