Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में वाणी और विचार के कारक ग्रह बुध का खास स्थान है, जो व्यक्ति को बुद्धि, विवेक, शक्ति, धन लाभ, साझेदारी और मित्रता प्रदान करता है। माना जाता है कि जब-जब बुध का नक्षत्र और राशि परिवर्तन होता है, तो उसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर 2024 को सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर बुध देव ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस समय वो स्वाति नक्षत्र में विराजमान हैं।
ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं। इस बार बुध अपने ही नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिसके कारण 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। जहां कुछ राशियों के जातकों के लिए बुध का ये गोचर अच्छा नहीं रहेगा, तो कुछ लोगों को इससे फायदा भी होगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए बुध का अपने ही नक्षत्र में गोचर करना शुभ रहेगा।
मेष राशि
बुध देव का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करना मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। वहीं जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उनके काम का भी विस्तार होगा। अपार धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। दुकानदारों के लिए भी आने वाला समय अच्छा रहेगा। सेल में वृद्धि होगी, जिसके कारण मुनाफा बढ़ेगा। जो लोग अभी पढ़ रहे हैं, उन्हें भी परीक्षा में अच्छे अंक हासिल होंगे।
ये भी पढ़ें- Amla Navami 2024: आंवला नवमी पर इस विधि से करें श्री हरि की पूजा, सभी इच्छाएं होंगी पूरी!
तुला राशि
11 नवंबर 2024 के बाद बुध देव के विशेष आशीर्वाद से तुला राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कारोबारियों के अटके हुए काम आने वाले कुछ दिनों में पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा कोर्ट के मामले में भी सफलता मिल सकती है। अपने नाम पर मकान खरीदने का सपना तुला राशि के जातकों का अगले माह तक पूरा हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्या से बड़े-बुजुर्गों को छुटकारा मिलेगा। साथ ही सेहत में सुधार होने की भी संभावना है।
कुंभ राशि
बुद्धि के कारक ग्रह के विशेष आशीर्वाद से कुंभ राशि के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। परिवारवालों के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें सैलरी बढ़ने की शुभ सूचना मिल सकती है। कारोबारियों और दुकानदारों के काम में तेजी आएगी, जिससे मुनाफा बढ़ेगा। बिजनेसमैन की अहम डील फाइनल हो जाएगी, जिससे फ्यूचर में अच्छा-खासा धन लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आने वाला समय कुंभ राशि के लोगों के हित में रहेगा।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2024: शुक्र गोचर से ये 3 राशियां होंगी परेशान, अस्पताल के लगाने पड़ेंगे चक्कर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
12 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines