Budh Gochar 2024: नवग्रहों में बुध का खास महत्व है, जिन्हें ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। बुध देव करीब 21 दिन तक किसी राशि में मौजूद रहते हैं। लेकिन इस बीच हर 7 दिन में बुध नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। माना जाता है कि जब-जब बुध का नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसके कारण प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बदलाव आता है। बुध को वाणी, संचार, शिक्षा, तर्क, बुद्धि, धन और धर्म का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए जब भी इस ग्रह का गोचर होता है, तो उसके कारण 12 राशियों के जीवन में परिवर्तन आता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिन 11 नवंबर 2024 को सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर बुध ने ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर किया है। ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं। इस बार बुध ने अपने ही नक्षत्र में गोचर किया है। इसलिए इस गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर गहरा पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए बुध का ये नक्षत्र परिवर्तन करना अच्छा नहीं रहेगा।
बुध गोचर का राशियों पर प्रभाव
वृषभ राशि
बुध गोचर का नकारात्मक प्रभाव वृषभ राशि के लोगों की सेहत पर पड़ सकता है। बाहर के खाने का त्याग नहीं किया, तो बड़े-बुजुर्गों को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। शादीशुदा कपल के रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके जीवन में विभिन्न परेशानियों का आगमन होने वाला है। बात-बात पर चिंता करने के कारण कारोबारियों को सिर दर्द की समस्या रहेगी।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: चंद्र गोचर से बदला इन 3 राशियों का भाग्य; बढ़ेगी इनकम, मिलेगी सफलता!
कर्क राशि
बुध के नक्षत्र परिवर्तन का अशुभ प्रभाव कर्क राशि के लोगों पर पड़ सकता है। पैसों के मामले में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नौकरीपेशा जातकों के लिए भारी पड़ सकता है। बड़ा नुकसान होने की संभावना है। हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें साथी से धोखा मिल सकता है। घर में रोजाना हो रहे क्लेश के कारण शादीशुदा जातकों को मानसिक तनाव रहेगा।
मीन राशि
शादीशुदा जातक ने साथी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम नहीं रखा, तो लड़ाई होने की पूरी संभावना है। ऑफिस में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा। कारोबारियों को काराबोर में बड़ा घाटा हो सकता है। जिन लोगों की दुकान है, उन्हें मन मुताबिक मुनाफा नहीं होगा। 40 से ज्यादा उम्र वाले जातकों की सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2024: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा बुध गोचर, आमदनी बढ़ने के साथ सेहत में होगा सुधार!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
11 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines