Budh Gochar 2024: बुध देव को ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है, जो समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। बुध को बुद्धि, वाणी, संचार, तर्क, त्वचा और कारोबार आदि का कारक ग्रह माना गया है। जब भी बुध का गोचर होता है, तो उसका प्रभाव व्यक्ति के इन पहलुओं पर सबसे पहला पड़ता है। इसके अलावा सेहत, आर्थिक स्थिति, करियर और रिश्तों पर भी बुध गोचर का असर देखने को मिलता है।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, 29 दिसंबर 2024 को प्रात: काल 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी प्रेम के कारक ग्रह शुक्र हैं। हालांकि सूर्य गोचर से पहले बुध देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। 24 दिसंबर 2024 को सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर बुध ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर बुध गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मिथुन राशि
बुध गोचर का सकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। साल खत्म होने से पहले अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवारवालों के बीच प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। शादीशुदा कपल के बीच चल रही अनबन खत्म होगी। जॉब कर रहे जातकों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। बिजनेसमैन और दुकानदारों के मुनाफे में इजाफा होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। 34 से अधिक उम्र के जातकों की सेहत में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: चंद्र के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, राजा के समान जिएंगे जिंदगी!
कर्क राशि
आने वाला समय कर्क राशि के जातकों के लिए यादगार रहने वाला है। यदि कोई व्यक्ति आपके पैसे नहीं दे रहा है, तो वो धन जल्द ही आपको वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेसमैन की नई डील समय पर पूरी हो जाएगी, जिसकी वजह से भविष्य में मोटा मुनाफा होगा। उम्रदराज जातकों को किसी पुरानी बीमारी के दर्द से छुटकारा मिलेगा। शादीशुदा जातकों का मानसिक स्वास्थ्य आने वाले दिनों में सही रहेगा।
धनु राशि
साल 2024 खत्म होने से पहले बेरोजगार जातकों की नौकरी लग सकती है। वहीं जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनकी सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। दुकानदारों का खुद की दुकान खरीदने का सपना सच हो सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। अविवाहित जातक दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। जहां उनकी मुलाकात उनके सोलमेट से भी हो सकती है। 37 से ज्यादा उम्र वाले जातकों की सेहत अच्छी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-चंद्र की कृपा से 3 राशियों की सेहत में होगा सुधार, उधार दिया पैसा भी मिलेगा वापस!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
15 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines