हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar 2025: दिसंबर में दो बार गोचर करेंगे ग्रहोंं के राजकुमार बुध, इन 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है. बुध ग्रह दिसंबर महीने में दो बार गोचर करेंगे. साल के आखिरी महीने में बुध के दो बार गोचर करने से तीन राशि के जातकों को खूब लाभ मिलेगा. इन्हें अपार धन और पद-प्रतिष्ठा मिलेगी,

विज्ञापन

Budh Gochar 2025: साल के आखिरी महीने दिसंबर में ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह दो बार गोचर करेंगे. दिसंबर में बुध के दो बार गोचर करने से सभी राशि जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. बुध के गोचर से इन 3 राशियों को तगड़ा लाभ होगा. बुध ग्रह को तर्क-वितर्क, व्यापार, बुद्धि, मित्रता, गणित का कारक ग्रह माना जाता है. बुध के गोचर से आपके जीवन के इन क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ेगा. इससे तीन राशि के जातकों के व्यापार में लाभ के योग बनेंगे. चलिए आपको दिसंबर में बुध के ग्रह गोचर और लाभकारी राशियों के बारे में बताते हैं.

दिसंबर में बुध का ग्रह गोचर (Budh Gochar December 2025)

बुध ग्रह 6 दिसंबर 2025, दिन शनिवार की रात को 8 बजकर 52 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे. बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 29 दिसंबर, दिन सोमवार को बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे. बुध ग्रह सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे.

बुध गोचर से इन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के 8वें और 9वें भाव में बुध ग्रह संचरण करेंगे. बुध के गोचर से आपको भाग्य का साथ मिलेगा. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है. करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी. आपका प्रमोशन हो सकता है. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें – Career Vastu Tips: प्रमोशन रुक गया है, सैलरी नहीं बढ़ रही है? ये 5 असरदार वास्तु उपायों से खुलेंगे तरक्की के रास्ते

विज्ञापन

मकर राशि

मकर वालों को लिए बुध का दोनों बार का राशि परिवर्तन लाभकारी होगा. मकर राशि के गोचर से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपके 12वें और 11वें भाव में बुध संचरण करेंगे. यात्रा के योग बन सकते हैं. मित्र और सीनियर अधिकारी से आपको सहयोग मिलेगा. शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों को लाभ मिल सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लोगों के लिए बुध का गोचर फायदेमंद होगा. आपके कर्म भाव और नवम भाव में बुध संचरण करेंगे. आपको कारोबार में लाभ मिलेगी. व्याापार में तरक्की होने से धन लाभ के योग बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलेगा. मीन राशि के सभी जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola