Budh Gochar In Cancer: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का युवराज इस समय दैत्य गुरु शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान हैं। साथ ही कुछ दिन पहले यानी 3 जून को अस्त भी हो गए थे। ज्योतिषियों के अनुसार, बुध देव जून माह में दो बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बुध का पहला राशि परिवर्तन 12 जून को होने वाला है। वहीं दूसरा राशि परिवर्तन 29 जून को होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 जून को बुध देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 29 जून दिन शनिवार को 12 बजकर 29 मिनट पर ग्रहों के युवराज मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।
मिथुन राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ और अनुकूल साबित होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के कई सारे मौके मिलेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, बुध देव के राशि परिवर्तन से कारोबार में भी जमकर वृद्धि होने वाली है। साथ ही कारोबार के संबंध में किसी दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवन से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगो के लिए बुध का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं साबित होगा। इस दौरान कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के भी नए-नए अवसर मिलेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सीनियर का साथ मिलेगा। साथ ही पदोन्नति की संभावना बन रही है। आय में भी वृद्धि के योग बनेंगे। मन में स्थिरता बनी रहेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारियां दूर हो जाएंगी। माता जी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। किसी भी कारोबार में पिताजी का साथ मिलेगा।
तुला राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, बुध देव के कर्क राशि में प्रवेश करने से तुला राशि वाले लोगों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। इस दौरान कारोबार में जमकर वृद्धि होगी। साथ ही कारोबार के कार्य से दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। यात्रा के दौरान किसी बड़े व्यापारी से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात भविष्य के लिए बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। किसी भी कार्य में जीवनसाथी साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- लाल किताब से जानें कुंडली में कैसे होती है बुध की स्थिति खराब, ये हैं असरदार उपाय
यह भी पढ़ें- कुंभ में शनि देव 139 तक चलेंगे उलटी चाल, 3 राशियों का जीवन हो जाएगा खुशहाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
17 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines