Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार (Prince of planets) बुध 10 मई, 2024 को मीन राशि से गोचर (Gochar) कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। उनका यह राशि परिवर्तन 10 मई की शाम o7 बजकर 03 मिनट पर शुरू होगा और 31 मई, 2024 को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। इस राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) से बुध ग्रह कई सालों बाद दो जबरदस्त राजयोग बना रहे हैं।
बन रहे हैं ये राजयोग
अप्रैल की 25 तारीख को शुक्र भी राशि परिवर्तन कर मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इससे मेष राशि में शुक्र और बुध की युति होगी, जिससे ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’ (Lakshmi Narayan Rajyoga) बनेगा। साथ ही, कालपुरुष कुंडली में शुक्र दशम भाव के स्वामी हैं, जबकि बुध नवम भाव यानी त्रिकोण में स्थित हैं। यह बुध और शुक्र का सह-संबंध स्थापित कर ‘केंद्र-त्रिकोण राजयोग’ (Kendra-Trikon Rajyoga) भी बनाएगा।
बुध गोचर से बने राजयोग का राशियों पर प्रभाव
बुध के राशि परिवर्तन का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन बुध-शुक्र की युति से बने राजयोगों का 3 राशियों पर इसके जबरदस्त प्रभाव होंगे। ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’ और ‘केंद्र-त्रिकोण राजयोग’ से 3 राशियों की किस्मत चमक उठेगी।
मेष राशि
इस राशि के जातक व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। बेरोजगारों को उनके मन के मुताबिक नौकरी मिल सकती है। ससुराल पक्ष और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोग अपने सामाजिक अभियान और राजनीतिक लक्ष्य में सफल होंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक को केन्द्र-त्रिकोण और लक्ष्मी नारायण राजयोग के प्रभाव से आमदनी के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों की बॉस से अच्छी बनेगी, उनकी पदोन्नति हो सकती है। शेयर और सट्टा बाजार में काम कर रहे जातक निवेश से फायदे में रहेंगे।
कर्क राशि
इस राशि के जातक की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी, साथ ही प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार आएगा, बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने के योग हैं। व्हीकल (वाहन) खरीदने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि
तुला राशि के नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं, प्रमोशन के साथ सैलरी में अच्छा ग्रोथ होगा। स्टूडेंट्स प्रतियोगिता परीक्षा में पास होंगे। नेटवर्किंग और मल्टीलेवल मार्केटिंग से जुड़े लोग अच्छा कमीशन पाएंगे। रुके हुए काम बनने के प्रबल योग हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
6 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines