हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छप्परफाड़ धन के लिए तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, बुध कर गए आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश

Budh Gochar 2025: 9 जून को बुध ग्रह दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर मिथुन राशि में रहते हुए आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। बुध के इस नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए बुध का गोचर शानदार रहने वाला है?

विज्ञापन
इन 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Budh Gochar 2025: 9 जून 2025 को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह मिथुन राशि में रहते हुए आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, संचार, तर्कशक्ति, व्यापार और शिक्षा का कारक माना जाता है। वहीं, आर्द्रा नक्षत्र राहु के प्रभाव में होता है। यह नक्षत्र परिवर्तन, गतिशीलता और नवीनता का प्रतीक है। इस नक्षत्र में बुध का गोचर कई राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फलदायी हो सकता है। यह गोचर कम्युनिकेशन, बिजनेस एक्टिविटीज और बौद्धिक क्षमताओं को बढ़ावा देता है। यह गोचर 16 जून 2025 तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद बुध ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। इसके साथ ही बुद्धि, तर्क, गणित, कम्युनिकेशन स्किल और व्यापार को कंट्रोल करते हैं। आर्द्रा नक्षत्र मिथुन राशि में 6 डिग्री 40 मिनट से 20 डिग्री तक फैला है। इस नक्षत्र का प्रतीक ‘आंसू’ है, जो भावनात्मक और परिवर्तन का प्रतीक है। यह गोचर विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो लेखन, पत्रकारिता, तकनीक, व्यापार, या शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। हालांकि, राहु के प्रभाव के कारण जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से बचना चाहिए, क्योंकि इससे गलतफहमियां या नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ है क्योंकि इस राशि के स्वामी बुध ग्रह ही हैं। वहीं, वे आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर मिथुन राशि वालों के प्रथम भाव (लग्न) को प्रभावित करेगा, जो व्यक्तित्व, आत्मविश्वास का भाव होता है। इस दौरान मिथुन राशि के लोग अपनी कम्युनिकेशन स्किल और और बौद्धिक क्षमताओं में वृद्धि महसूस करेंगे। आप एक साथ कई कार्यों को संभालने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन

व्यापारियों के लिए यह समय नई डील्स और साझेदारियों के लिए अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यह समय इंवेस्टमेंट, राइटिंग या क्रिएटिव वर्क्स के लिए भी अनुकूल है। हालांकि, मिथुन राशि वालों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि आर्द्रा नक्षत्र की तीव्र ऊर्जा के कारण जल्दबाजी में बोले गए शब्द गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं।

उपाय: गणेश जी की पूजा करें और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। बुधवार को हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। यह गोचर आपके 11वें भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव आय, सोशल नेटवर्क और लॉन्गटर्म गोल्स से संबंधित है। इस दौरान सिंह राशि के लोगों को नए कॉन्टैक्ट्स और रिलेशन्स से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है और आय के नए स्रोत बनेंगे। जो लोग विदेश में पढ़ाई या नौकरी के अवसर तलाश रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है। इंवेस्टमेंट से लाभ और रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यह समय सामाजिक गतिविधियों और ग्रुप एक्टिविटीज में भाग लेने के लिए भी अनुकूल है।

उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें और बुधवार को हरी मूंग का दान करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर सुपर फायदेमंद रहेगा, क्योंकि बुध इस राशि के स्वामी हैं। यह गोचर आपके 10वें भाव का प्रभावति करेगा। ज्योतिष में 10वां भाव जॉब, सोशल स्टेटस और प्रोफेशनल गोल्स का माना जाता है। इस दौरान कन्या वालों को ऑफिस में तरक्की, रिस्पेक्ट और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जो लोग जॉब स्विच या प्रमोशन की सोच रहे हैं, उनके लिए यह टाइम सही है।

बिजनेस वालों को नए प्रोजेक्ट्स और पार्टनरशिप से फायदा होगा। इस गोचर से आप अपने प्लान्स को स्मार्टली अंजाम दे पाएंगे। टेक्नोलॉजी, राइटिंग और एजुकेशन से जुड़े लोगों को खासतौर पर लाभ मिलेगा। आर्द्रा नक्षत्र में राहु की एनर्जी की वजह से ओवर-कॉन्फिडेंस से बचें और बड़े फैसले लेने से पहले अच्छे से चेक कर लें।

विज्ञापन

उपाय: बुध यंत्र की पूजा करें और बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनें। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएँ।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर 9वें भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव लक, हायर एजुकेशन और लंबी ट्रिप्स से जुड़ा होता है। इस दौरान तुला राशि वाले पढ़ाई, रिसर्च और स्पिरिचुअल कामों में सक्सेस पाएंगे। जो लोग विदेश ट्रैवल, फॉरेन प्रोजेक्ट्स या हायर स्टडीज के मौके ढूंढ रहे हैं, उनके लिए यह टाइम शानदार है। बिजनेस वालों को नए मार्केट्स में ग्रोथ और फॉरेन पार्टनरशिप से फायदा होगा। इस गोचर से आप अपने लॉन्ग-टर्म गोल्स पर फोकस कर पाएंगे और प्लान्स को हकीकत में बदल सकेंगे। सोशल और फैमिली लाइफ में भी पॉजिटिव बदलाव दिखेंगे। राहु की एनर्जी की वजह से जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और अपनी बातों पर कंट्रोल रखें।

विज्ञापन

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और बुधवार को तुलसी के पौधे को पानी दें। हरी मूंग दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Saptahik Rashifal: इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम है यह सप्ताह, खुद से बनेगा हर काम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola