Budh Gochar: ज्योतिष में बुध ग्रह को ज्ञान, विद्या और बुद्धि से जोड़ा गया है। यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में बुध अनुकूल हो तो ऐसा व्यक्ति प्रकांड विद्वान और गणेशजी के समान बुद्धिमान होता है। यही कारण है कि किसी भी व्यक्ति की पढ़ाई लिखाई को जानने के लिए बुध का गोचर तथा उसका महादशा देखी जाती है। इन दिनों बुध धनु राशि में है। धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति से बुध की शत्रुता है।
पंचांग (Aaj ka panchang) के अनुसार 18 जनवरी 2023 को बुध ग्रह धनु राशि में ही मार्गी होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार अपने शत्रु ग्रह की राशि में बुध का मार्गी होना कई चुनौतियां लेकर आएगा। ऐसे में बहुत से लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए मैरिड लाइफ में भी कठिनाईयां आएंगी। जानिए बुध के मार्गी होने का सभी पर क्या असर होगा।
यह भी पढ़ेंः GANESHJI KE UPAY: रोजाना सिर्फ एक बार बोलें यह गणेश मंत्र, हर इच्छा होगी पूरी
बुध के धनु में मार्गी होने का होगा यह असर
- बुध का यह गोचर विश्व स्तर पर मंदी और बेरोजगारी ला रहा ह। धनु राशि में बुध का मार्गी होना पूरे विश्व के कम्यूनिकेशन और नेटवर्किंग सेक्टर को प्रभावित करेगा। इसके कारण बहुत से देशों में नए उद्योग धंधे भी बंद होने की कगार पर आ सकते हैं। ऐसे में लोगों के सामने कई तरह की कठिनाईयां आने वाली हैं।
- धनु में बुध का मार्गी होना शेयर मार्केट में गिरावट लाएगा। ऐसे में इस सेक्टर से जुड़े लोगों के सामने बेरोजगार और आर्थिक तंगी का संकट आ सकता है। मशीनों के चलते लोगों की नौकरियां छिन सकती हैं। अतः ज्यादा से ज्यादा स्किल्स आने चाहिए।
- बुध का गोचर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आ रहा है। कोई नया वायरस अपना प्रभाव दिखा सकता है। बहुत से लोगों को पैरों में दर्द, तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियं अथवा श्वांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। खास तौर पर मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य ज्यादा खराब रह सकता है।
यह भी पढ़ेंः बस 5 मिनट का यह उपाय करें, मां लक्ष्मी घर की सब तिजोरियां भर देंगी
इनके लिए बुध का गोचर रहेगा शुभ
- बुध का गोचर (Budh Gochar 2023) केवल नेगेटिव असर ही नहीं लेकर आएगा, वरन कुछ लाभ भी होंगे। जो लोग नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले भी नया बिजनेस स्टार्ट करने की सोचेंगे। कॅरियर को अच्छा बनाने के हिसाब से भी कई अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापार शुरू करने के लिए कई लोन भी मिल सकता है।
- आध्यात्म से जुड़े लोग भी इस दौरान नए एक्सपीरियंस अनुभव करेंगे। किसी नई सिद्धी की प्राप्ति के लिए भी प्रयास कर सकते हैं। किसी विद्वान से मिलने का भी अवसर मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
20 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines