ग्रहों के राजकुमार बुध अभी मीन राशि में मौजूद हैं। आगामी 7 अप्रैल की सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर वे मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके बाद इसी दिन शाम करीब 4 बजकर 36 मिनट पर वे इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे मतलब सीधी चाल चलने लगेंगे। बुध के सीधी चाल चलने का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा।
बुध को बुद्धि, तर्क, व्यापार, कम्युनिकेशन और डिसीजन पावर का कारक माना जाता है। जब भी बुध अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो इसका असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ता है। कुछ के लिए यह बेहद शुभ तो कुछ के लिए यह खराब रहता है। आइए जानते हैं कि बुध का मार्गी होना किन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है।
मेष राशि
बुध ग्रह मेष राशि में ही मार्गी हो रहे हैं। इससे इस राशि वालों की बुद्धि और तर्क क्षमता बढ़ेगी। जिन कार्यों में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता थी, वे अब तेजी से पूरे होंगे। आप इस दौरान खुद को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। इससे आपके करियर और पर्सनल लाइफ में उन्नति के मार्ग खुलेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के 11वें भाव में बुध मार्गी होंगे। इससे सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए ग्राहक और प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। जो भी लोग नौकरी की तलाश में थे, उनको नए मौके मिल सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के 9वें भाव में बुध के मार्गी होने का प्रभाव पड़ेगा। यह भाग भाग्य और उच्च शिक्षा से जुड़ा हुआ माना जाता है। इससे आपकी नौकरी और व्यापार में तरक्की के मौके मिलेंगे। इसके साथ ही विदेश यात्रा या हायर एजुकेशन के जो मामले रुके हुए थे, वे अब पूरे हो सकते हैं।
धनु राशि
बुध ग्रह धनु राशि वालों के 5नें भाव में मार्गी होंगे। इस कारण जो लोग लेखन, मीडिया, मार्केटिंग या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हुए हैं, उनको नए अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ में गलतफहमियां खत्म होंगी। इससे आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे।
कुंभ राशि
बुध कुंभ राशि वालों के तीसरे भाव में मार्गी होंगे। यह कम्युनिकेशन, यात्रा और भाई-बहनों से जुड़ा होता है। इसके कारण जो लोग पत्रकारिता, लेखन, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया मार्केटिंग आदि से जुड़े हुए हैं, उनका बंपर लाभ होगा। इसके साथ ही भाई-बहनों और दोस्तों के साथ आपके रिश्तों में सुधार होने की पूरी उम्मीद है। आपकी गलतफहमियां दूर होंगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Chandra Ast 2025: 28 मार्च से सुधरेगी इन 4 राशियों की दशा, चंद्रमा के अस्त से होगी फाइनेंशियल ग्रोथ!
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
17 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
23 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines