Budh Gochar 2025: बुद्धि और व्यापार के दाता बुध करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को मिलेगा खूब पैसा

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह दिसंबर महीने में राशि परिवर्तन करने वाले हैं. बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह के गोचर से राशि जातकों पर इसका प्रभाव पड़ेगा. इसके प्रभाव से 3 राशि के जातकों को भरपूर लाभ मिलेगा. इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा और खूब पैसा कमाएंगे.

Budh Gochar 2025

Photo Credit- News24GFX

Budh Gochar 2025: ग्रहों के नक्षत्र और राशि परिवर्तन करने से इसका असर लोगों के जीवन पर पड़ता है. अब 6 दिसंबर, 2025 को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं बुध ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. यह गोचर 6 दिसंबर 2025, दिन शनिवार को रात 8 बजकर 52 मिनट पर होगा. बुध के राशि परिवर्तन से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा. इनमें से तीन राशियों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा. इन राशियों को करियर में तरक्की मिलेगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. चलिए इन 3 लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए बुध का गोचर सकारात्मक साबित होगा. आपके आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है साथ ही आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है. व्यापार करने वालों के लिए कमाई करने का अच्छा मौका है. वैवाहिक लोगों के लिए समय अच्छा है. इनका जीवन शानदार रहेगा. आपको पार्टनरशिप के काम से लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर करना मकर राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. आपकी आय में अचानक से जबरदस्त वृद्धि होगी. शेयर बाजार से आपको तगड़ा फायदा मिल सकता है. करियर में तरक्की होगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपके लिए समय अच्छा रहेगा भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित होगा. आपको बुध के गोचर से विशेष लाभ मिलेगा. काम और कारोबार में आपको तरक्की मिलेगी. समान में मान-सम्मान बढ़ेगा. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोत्तरी की खुशी मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ