ग्रहों के राजकुमार यानी बुध देव को शास्त्रों में कारोबार, बुद्धि, तर्क, त्वचा, संचार और वाणी आदि का दाता माना गया है। करीब 21 दिन में एक बार बुध देव राशि परिवर्तन करते हैं, जबकि 21 दिन में 2 से 3 बार बुध का नक्षत्र गोचर होता है। पंचांग के मुताबिक, मई महीने में बुध देव 7 मई और 23 मई 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। जबकि 15 मई, 21 मई और 28 मई 2025 को नक्षत्र गोचर करेंगे। बुध के मई माह में 5 बार गोचर करने से 12 राशियों के जीवन में बदलाव आने की संभावना है। चलिए जानते हैं बुध के 5 बार गोचर करने से किन-किन राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
बुध गोचर 2025
- 7 मई 2025 को सुबह 04 बजकर 13 मिनट पर बुध मेष राशि में गोचर करेंगे।
- 15 मई 2025 को सुबह 01 बजकर 07 मिनट पर बुध भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 21 मई 2025 को रात 10 बजकर 23 मिनट पर बुध कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 23 मई 2025 को दोपहर 01 बजकर 05 मिनट पर बुध वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
- 28 मई 2025 को सुबह 05 बजकर 08 मिनट पर बुध रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे।
ये भी पढ़ें- Video: 30 अप्रैल तक इन मामलों में सावधान रखें 12 राशियां, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने!
बुध गोचर का राशियों पर अशुभ प्रभाव
- मेष राशि
मई माह में बुध के 2 बार राशि और 3 बार नक्षत्र गोचर करने से सबसे ज्यादा परेशानी मेष राशि के जातकों को होने वाली है। नई दुकान खोलना घाटे का सौदा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की जगह पहले से ज्यादा और अधिक कमजोर हो जाएगी। लव लाइफ में नकारात्मकता का वास होगा। किसी भी दोस्त को उधार देने से बचें। अन्यथा धन वापस नहीं मिलेगा।
- तुला राशि
बुध के समय-समय पर 5 बार गोचर करने से सबसे ज्यादा कठिनाई तुला राशि के जातकों को होने वाली है। कारोबारियों का कारोबार घाटे में जाएगा, जिसके कारण उन्हें लोन चुकाने में परेशानी होगी। नया व्यापार शुरू करने का सोच रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाइए। लव लाइफ में बनी सुख-शांति को किसी की नजर लग सकती है।
- कुंभ राशि
जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब चल रहा है तो उनकी देखभाल करें। अन्यथा आगे चलकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कारोबारियों की पेमेंट अटक जाएगी, जिसके कारण उन्हें पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का मई माह में एक्सीडेंट हो सकता है। इसके अलावा ऑफिस में किसी सीनियर से लड़ाई भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग बहुत सोचते हैं, नहीं ले पाते तुरंत फैसले!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines