Grah Gochar: बुध ने किया धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, चमकी इन 3 राशियों की किस्मत; मंगल-शनि भी होंगे मेहरबान!

Grah Gochar: शुक्रवार 7 फरवरी, 2025 की शाम में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वाणी, बुद्धि और व्यापार के स्वामी ग्रह के इस धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर से 3 राशियों का भला होगा। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

budh-gochar-rashifal-2025

Grah Gochar: शुक्रवार 7 फरवरी, 2025 की शाम में 6 बजकर 37 मिनट पर बुध ग्रह श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह है और इसके राशि स्वामी शनि ग्रह हैं। इसलिए बुध ग्रह के इस गोचर पर मंगल और शनि का भी प्रभाव भी रहेगा। बुध ग्रह वाणी, बुद्धि, संचार, व्यापार, तकनीक, साझेदारी, धन लाभ के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। जब बुध ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो मंगल और शनि ग्रह के प्रभाव को भी साथ लेकर सभी राशियों पर व्यापक असर डालते हैं।

विज्ञापन

धनिष्ठा नक्षत्र में बुध गोचर का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध ग्रह के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर से व्यक्तियों की बौद्धिक क्षमता और तार्किक सोच में वृद्धि होगी। यह समय नई योजनाएं बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने के लिए उत्तम है। यह समय व्यापार-वाणिज्य, ऑनलाइन बिजनेस और मीडिया से जुड़े कार्यों के लिए भी शुभ है। यूं तो बुध ग्रह के इस गोचर कर सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों पर सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। शेयर बाजार, रियल एस्टेट, और लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट में निवेश करने का यह सही समय है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति या ब्रोकर की सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

मेष राशि

बुध के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर से मेष राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में प्रमोशन का रास्ते की बाधाएं दूर करेंगी। व्यवसायी जातकों के लिए नए साझेदारियों और समझौतों के अवसर उत्पन्न होंगे, जिससे व्यापार में विस्तार संभव है। संचार कौशल में सुधार होगा, जिससे महत्वपूर्ण वार्तालापों में सफलता मिलेगी। इस गोचर के दौरान बुद्धि और तर्क शक्ति में वृद्धि होगी, जिससे विद्यार्थी और शोधकर्ता नई चीजें तेजी से सीख पाएंगे। जो जातक उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं या किसी नई विधा में निपुणता हासिल करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय अत्यंत अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि 

इस गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों के लिए शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। उच्च शिक्षा या नई विधाओं को सीखने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए यह समय अनुकूल है। आर्थिक दृष्टिकोण से, निवेश के नए अवसर प्राप्त होंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। वृषभ राशि के जो जातक मार्केटिंग, मीडिया, लेखन, टीचिंग, और अकाउंटिंग से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय नई डील्स और कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए बेहतरीन होगा। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो इस समय आपको सफलता मिलने की संभावना अधिक है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, और घरेलू वातावरण सुखद रहेगा।

कर्क राशि 

बुध का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए संपत्ति और वित्तीय मामलों में लाभकारी रहेगा। रियल एस्टेट या संपत्ति से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी, और यदि आप संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। करियर में, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यस्थल पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जॉब में प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना भी हैं। जो लोग फ्रीलांसिंग या साइड बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में, मित्रों और परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे, जिससे संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ