Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ‘क्षिप्रग्रह’ कहा गया है, जिसका अर्थ है तेजी से चलने वाला ग्रह। बुध जितनी तेजी से राशि और नक्षत्र में गोचर कर अपनी चाल बदलते हैं, उतनी तेजी से जातक यानी व्यक्ति की जिंदगी में भी बदलाव आता है। विशेषकर, मनुष्य के विचारों पर बुध का सीधा असर होता है, क्योंकि वे बुद्धि, वाणी, तर्क शक्ति और संचार के स्वामी ग्रह हैं। साथ ही, वे व्यापार, साझेदारी, धन लाभ, मित्रता, हास्य व्यंग्य, मनोरंजन आदि के कारक यानी नियंत्रक ग्रह भी हैं। वैदिक ज्योतिष की गणना के मुताबिक़, बुध फरवरी 2025 में 5 बार चाल बदलेंगे।
फरवरी में कब-कब चाल बदलेंगे बुध?
1- फरवरी 7, 2025 को बुध श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल हैं।
2- फरवरी 11, 2025 बुध शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में गोचर करेंगे और 12 फरवरी से कुंभ संक्रांति के बाद सूर्य के साथ बुधादित्य योग बनाएंगे।
3- फरवरी 15, 2025 को बुध इस महीने में दूसरी बार नक्षत्र परिवर्तन कर शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह हैं।
4- फरवरी 22, 2025 को बुध तीसरी बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाले पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे।
5- बुध ग्रह का पांचवां गोचर इस महीने के खत्म होने से एक दिन पहले यानी 27 फरवरी होगा और वे राशि परिवर्तन कर कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं रखा है इस दिशा में फिश एक्वेरियम, कंगाल होते नहीं लगेगी देर!
फरवरी 2025 में बुध के राशि-नक्षत्र गोचर का राशियों पर असर
वैदिक ज्योतिष की गणना से स्पष्ट है कि फरवरी 2025 में वाणी-व्यापार के स्वामी बुध कुल 5 बार राशियों और नक्षत्रों में गोचर कर अपनी चाल में बदलाव करेंगे। वे 2 बार राशि परिवर्तन और 3 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस बार फरवरी का महीना मात्र 28 दिनों का यानी 4 सप्ताह का है और इस कम अवधि में बुध का पंच गोचर यानी 5 बार चाल परिवर्तन सभी राशियों पर बेहद गहरा असर डालेगा। इन गोचरों के दौरान इन 5 राशियों के जातकों को धन, शोहरत और सफलता के अच्छे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना करियर और व्यवसाय में उन्नति के योग बना रहा है। बुध गोचर के कारण नौकरीपेशा लोगों को विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं, जो उनके करियर में नए आयाम जोड़ सकते हैं। व्यवसायियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा और उन्हें नए ग्राहकों और व्यापारिक संबंधों से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है, क्योंकि बुध का प्रभाव उनकी बुद्धि और समझ को तेज करेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का पंच गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय उनकी लव लाइफ में सुधार होगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। करियर और व्यवसाय में वृद्धि के संकेत हैं, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है और उनके प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा, लेकिन फिर भी संतुलित आहार और नियमित व्यायाम का ध्यान रखना चाहिए। अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को बुध के पंच गोचर से भाग्य का साथ मिलेगा। इस समय उन्हें महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिलेगी और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। उचित खान-पान से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस समय उन्हें व्यावसायिक यात्राओं से लाभ होगा और लेखन, प्रिंटिंग प्रेस आदि से जुड़े लोगों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। इस समय उन्हें अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि अनावश्यक खर्चों से आर्थिक समस्या हो सकती है। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। परिवार में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर संतान संबंधी चिंताओं से राहत दिलाएगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों के लिए समय अनुकूल है और उन्हें अपने प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल से शुभ समाचार मिल सकता है और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। हालांकि, इस समय उन्हें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक काम के कारण तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय उनके कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और निवेश के लिए समय उचित है। लव लाइफ में भी सुधार होगा। आपको को धन, शोहरत और सफलता के अवसर मिल सकते हैं। इस समय आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय उनके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। कार्यस्थल पर उनके प्रयासों की सराहना होगी और व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। कारोबारी यात्राओं से लाभ होगा। सोच समझकर किया गया धन का निवेश लाभ देगा। माता-पिता के सहयोग से घरेलू विवाद सुलझेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
8 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
9 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines