हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar 2025: 15 मई से भर सकती है इन 3 राशि वालों की तिजोरी, भरणी नक्षत्र में विराजमान होंगे बुध

ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 15 मई, 2025 भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी दैत्याचार्य शुक्र हैं, जो बुध के मित्र है। बुध ग्रह जब शुक्र के स्वामित्व वाली भरणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो जातकों की क्रिएटिव एनर्जी, धन और विलासिता में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, बुध के इस गोचर से लाभान्वित होने वाली ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

ग्रहों के राजकुमार बुध ने 7 मई, 2025 को न केवल राशि परिवर्तन किया है, बल्कि अपने नक्षत्र में भी बदलाव किया है। बुध ग्रह अभी मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। वहीं, बृहस्पतिवार 15 मई, 2025 की रात में 01:07 AM बजे वाणी-व्यापार के स्वामी ग्रह बुध भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। भरणी नक्षत्रमंडल का दूसरा नक्षत्र है, जो मेष राशि के अंतर्गत आता है। इस नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो कि बुध के परम मित्र हैं। इस नक्षत्र में बुध के गोचर को अच्छा माना गया है।

भरणी नक्षत्र में बुध गोचर का राशियों पर असर

भरणी नक्षत्र में बुध गोचर का प्रभाव यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इससे 3 राशि वालों की तिजोरी भर सकती है। आपको बता दें कि ‘भरणी’ शब्द का अर्थ है, ‘भरण-पोषण और धारण करना’। यह नक्षत्र उन चीजों को धारण करने या प्राप्त करने के लिए जाना जाता है, जो दूसरों को खुशी और सफलता लाती हैं। बुध, जो बुद्धि, वाणी, व्यापार, गणित, विश्लेषण और संचार के स्वामी ग्रह हैं, वे जब भरणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो जीवन की रचनात्मक ऊर्जा, धन और विलासिता में बढ़ोतरी होती है।

ये भी भी पढ़ें: इन 5 राशियों को इस दिन सोना पहनना है बेहद शुभ, धारण करते ही बदलने लगती है किस्मत

विज्ञापन

वृषभ राशि

बुध का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी संवाद शैली में प्रभावशीलता आएगी और आपके विचारों को लोग अधिक सम्मान देंगे। आपकी आय में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। वहीं, पुराने निवेशों से रिटर्न मिलने की संभावना भी है। लक्ज़री वस्तुओं पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन ये खर्च सुखद अनुभव देंगे। ब्यूटी, फैशन, आर्ट या डिज़ाइन क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और नई जिम्मेदारियों का योग बन रहा है।

कन्या राशि

बुध आपकी राशि का स्वामी है और जब यह भरणी नक्षत्र में गोचर करता है तो आपके नवम भाव (भाग्य भाव) को सक्रिय करता है। इससे आपके लिए भाग्य के द्वार खुलते हैं। उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा या स्कॉलरशिप मिलने की प्रबल संभावना। करियर में अचानक कोई सुनहरा मौका हाथ लग सकता है। पिता या मेंटर के सहयोग से महत्वपूर्ण निर्णय सफल हो सकते हैं। धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा संभव है, जिससे मानसिक संतुलन मिलेगा। जो भी निर्णय लें, सोच-समझकर लें।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लिए बुध पंचम भाव में गोचर करेगा, जो संतान, शिक्षा, रचनात्मकता और निवेश से जुड़ा होता है। यह गोचर आपकी आर्थिक योजनाओं को साकार रूप देने का कार्य करेगा। स्टॉक मार्केट, ट्रेडिंग या म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को लाभ मिल सकता है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है। लव लाइफ में स्थिरता आएगी और रिश्ते मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ें: यहां है भगवान विष्णु का दूसरा बैकुंठ, एक बार दर्शन मात्र से मिलता है मोक्ष

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola