Budh Gochar 2025: 24 जनवरी से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बुध करेंगे शनि की राशि में प्रवेश

Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध नए साल की शुरुआत में और जनवरी महीने के आखिरी दिनों में गोचर करेंगे। ऐसे में तीन राशियों पर बुध ग्रह की मेहरबानी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं 24 जनवरी से किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है?

Budh Gochar 2025 Luck of 3 zodiac signs will shine from January 24 Mercury will enter Saturn's zodiac sign

बुध गोचर 2025

Budh Gochar 2025: साल 2024 के समाप्त होने से पहले शनि ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसके बाद नए साल में राशि परिवर्तन करेंगे। शनि ग्रह के अलावा अन्य ग्रहों द्वारा भी नक्षत्र और राशि परिवर्तन किया जाएगा। ग्रहों के राजकुमार बुध की बात करें तो 4 जनवरी 2025 को साल का पहला राशि परिवर्तन करेंगे और इस दौरान धनु राशि में बुध प्रवेश करेंगे। इसके बाद अगला बुध गोचर 24 जनवरी 2025 को होगा। ऐसे में 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से शुभ व अशुभ असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार 24 जनवरी 2025 को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर बुध गोचर करेंगे। इस दौरान शनि की राशि मकर में बुध ग्रह प्रवेश करेंगे, जिससे 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। आइए वो राशियां जानते हैं जिनके लिए 24 जनवरी से अच्छा समय शुरू होने वाला है?

विज्ञापन

मेष राशि 

Aries

मेष राशि के लिए बुध गोचर फलदायी रहेगा। शनि की राशि मकर में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकेगी। सामाजिक कार्यों में आप हिस्सा लेंगे, जो समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। रिश्ते सुधरेंगे और आपसी मतभेद दूर हो सकेंगे। करियर में सफलता मिल सकती है बस मेहनत लग्न के साथ काम करते रहें। जीवनशैली पहले से बेहतर हो सकेगी। शादी का प्रस्ताव आ सकता है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

विज्ञापन

धनु राशि

Dhanu Rashi

बुध गोचर धनु राशि के लिए उत्तम साबित होगा। जीवन में सभी सुख-सुविधाओं का आनंद आप उठाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ प्राप्त हो सकेगा। व्यापारियों के लिए समय उत्तम रहेगा। कारोबार में तरक्की मिल सकेगी। रुका धन मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले सोच विचार जरूर कर लें। पार्टनर की सलाह के बाद कार्य करेंगे तो घाटे में नहीं रहेंगे।

विज्ञापन

मकर राशि 

Makar Rashi

विज्ञापन

मकर राशि के लिए बुध गोचर फलदायी रहेगा। दूसरों के लिए सोचने से पहले अपने लिए निर्णय भी लेना सीख लें। वरना बाद में पछतावा ही होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा, लेकिन खर्चों पर रोक लगाना भी सीखें। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय उत्तम रहेगा। मुनाफा पाने के लिए थोड़ी मेहनत भी करनी जरूरी होगी। आकस्मिक धन लाभ का योग बनेगा। सभी तरह की सुविधाओं का आप आनंद उठा सकेंगे। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर हो सकेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ