Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के युवराज बुध देव को कहा गया है। साथ ही इन्हें बुद्धि, कारोबार, मन के कारक ग्रह भी कहा जाता है। ग्रहों के राजकुमार एक निश्चित समय पर अपनी राशि परिवर्तन करते रहते हैं। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। बता दें कि बुध देव 10 मई को अपनी राशि परिवर्तन कर चुके हैं। लेकिन अब बुध का अंश बल काफी बढ़ गया है।
ज्योतिषियों के अनुसार, 20 मई से लेकर 24 मई तक बुध देव युवावस्था में प्रवेश कर चुके हैं। इस दौरान बुध देव का अंश बल 12 डिग्री से लेकर 18 डिग्री के बीच गया है। ऐसे में बुध देव का अंश बल बहुत ज्यादा प्रबल हो गया है। युवावस्था में जाने के बाद बुध देव तीन राशियों पर बहुत ज्यादा मेहरबान रहेंगे। तो आज इस खबर में जानेंगे कि वो कौन-कौन सी राशियां हैं जिन पर बुध देव मेहरबान रहने वाले हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों की कुंडली में बुध देव 12वें भाव में विराजमान हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि की तीसरी दृष्टि 12वें भाव में पड़ रही है। ऐसे में वृषभ राशि वाले लोगों को कार्य संबंधित रुकावटें दूर हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। अचानक धन की वृद्धि हो सकती है। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल जाएगी। कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। आए के नए-नए स्रोत बनेंगे। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। जो लोग शेयर मार्केट में पैसा निवेश किए हैं उनको लाभ हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों की कुंडली में बुध देव 8वें भाव में विराजमान हैं। साथ ही बुध की दृष्टि धन के भाव में पड़ रही है। ऐसे में कन्या राशि वाले लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रोजगार के क्षेत्र में अच्छा-खासा धन का लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों की कुंडली में बुध देव तीसरे भाव में विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि वाले लोगों को धन के क्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। साथ ही बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। कार्यक्षेत्र में डबल का मुनाफा हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से ज्यादा एक्टिव रहेंगे। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। खर्च पर कंट्रोल करना होगा। नहीं तो आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ा सकती है। कारोबार में क्षेत्र में अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
यह भी पढ़ें- क्या आपकी भी हथेली पर है तिल? यह शुभ है या अशुभ; क्या पड़ेगा असर, जानें यहां
यह भी पढ़ें- अगर आपका मूलांक है 1 तो बन सकते हैं धीरूभाई…इंदिरा जैसे नंबर वन, जानें खासियत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
10 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
18 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines