हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 दिन बाद चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, बुद्धि के कारक ग्रह के राशि बदलने से होंगे मालामाल!

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज से तीन दिन बाद बुद्धि के कारक ग्रह बुध का गोचर हो रहा है। आज हम आपको 12 में से उन पांच राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन लोगों के लिए बुध का गोचर लकी रह सकता है।

विज्ञापन
बुध गोचर 2024

Budh Gochar 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना जाता है। कुंडली में बुध के मजबूत होने से व्यक्ति के अंदर चालाक वाले गुण आते हैं। अपनी चालाकी से वो हर एक परिस्थिति से आसानी से निकल जाता है। इसके अलावा उसे जीवन में सफलता भी बहुत जल्दी मिलती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुध देवता जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 14 जून 2024, दिन शुक्रवार को देर रात 11 बजकर 09 मिनट पर बुध देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिनके लिए बुध का गोचर शुभ हो सकता है।

कर्क राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुद्धि के कारक बुध ग्रह के गोचर से आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। परिवार में किसी की शादी तय हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Gochar 2024: ज्ञान के देवता के नक्षत्र परिवर्तन से इन 6 राशियों की जिंदगी में आएगा भूचाल!

विज्ञापन

तुला राशि

अगर आपको सांस संबंधित समस्या है, तो जल्द ही आपकी स्थिति में सुधार हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। विवाहित जीवन में खुशियों का आगाज हो सकता है।

मकर राशि

भाग्य से मिल रहे साथ की वजह से नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। जो लोग खेल या कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें करियर में तरक्की मिल सकती है। जो लोग किसी बड़ी कंपनी में काम कर रहे हैं, उनका माह के अंत तक प्रमोशन हो सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

अविवाहित लोगों के लिए उनके पिता शादी के लिए रिश्ता ला सकते हैं। सब कुछ सही रहा, तो साल के अंत तक आपकी शादी हो सकती है। कारोबारियों को बिजनेस में मुनाफा हो सकता है।

मेष राशि

जो लोग कला के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं, उन्हें जल्द ही बड़ा ऑफर मिल सकता है। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनको धन लाभ हो सकता है। जिन लोगों की नौकरी नहीं लग रही है, उन्हें अगले सप्ताह तक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बुध की चाल बदलने से इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान! सेहत हो सकती है खराब

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola