Budh Gochar 2024: मार्च का महीना समाप्त होने वाला है लेकिन इससे पहले कुछ राशि के लोगों की किस्मत चमकने वाली है। बुध ग्रह अप्रैल के शुरुआती दिनों तक मेष राशि में विराजमान हैं जिससे 6 राशियों पर अपार धन लाभ होने वाला है। आगामी दिनों में धन लाभ, करियर में नए अवसर और व्यापार से लेकर नौकरी के क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आइए आपको उन राशियों के बारे में बताते हैं जिन्हें बुध ग्रह के मेष राशि में विराजमान होने से शुभ फल प्राप्त होंगे।
मेष राशि
मेष राशि में बुध ग्रह विराजमान है और इस राशि के लोगों के लिए आगामी दिन काफी लाभकारी रहने वाले हैं। आपको जल्द ही अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। घर में मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए कामकाज में आ रही समस्याएं दूर होंगी। छात्रों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का शुभ फल मिलेगा।
मिथुन राशि
करियर में तरक्की और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मिथुन राशि के लोगों के जीवन में कई नए बदलाव हो सकते हैं। बुध गोचर से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुछ समय के लिए आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही उसके आपको अच्छे परिणाम दिखने लगेंगे। कोर्ट-कचहरी के कामों से छुटकारा मिल सकेगा। सेहत सही रहेगी, बस अपने खानपान का आपको खास ध्यान रखना है।
सिंह राशि
सिंह राशि पर बुध देव मेहरबान हैं। मेष में बुध ग्रह के विराजमान होने से आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों को तरक्की हासिल होगी। अपार धन लाभ हो सकता है। दोस्त और परिवार के लोगों के साथ आपका समय अच्छा बितेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोगों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सेहत में सुधार होगा। पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती होगी। धन में वृद्धि और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कामकाज में तरक्की के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।
ये भी पढ़ें- शुक्र-बुध की युति से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, होगा अपार धन लाभ!
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए मार्च समाप्त होने से पहले काफी फलदायी रहेगा। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे और लव लाइफ में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
बुध ग्रह के गोचर से मीन राशि के आगामी दिन भी मंगलमय रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी के साथ धन प्राप्ति के नए अवसर प्राप्त होंगे। मार्च के अंतिम दिन से पहले आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा और परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें- बन रहा है गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग, इन 3 राशियों का खुलेगा भाग्य!
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines