हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar 2024: बुध ने किया नक्षत्र परिवर्तन, अगले 7 दिन 3 राशियों की मौज ही मौज!

Budh Gochar 2024: 14 सितंबर से शुभ ग्रह बुध मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। बुधदेव के इस गोचर से 3 राशियों के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या बदलाव आएंगे?

विज्ञापन

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह बुध ने 14 सितंबर से अपना नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क शक्ति, बातचीत के कौशल (संचार), व्यापार, धन लाभ, मनोरंजन और हास्य-विनोद का स्वामी ग्रह माना गया है। बुध के न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन का भी सभी राशियों पर व्यापक असर होता है। 14 सितंबर से बुध मघा नक्षत्र से निकल कर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है।

बुध के नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर

मिथुन राशि

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों की मानसिक स्थिरता बढ़ेगी। व्यापार में वृद्धि होगी, कोई नई और बड़ी डील मिलने से आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ काम करने वालों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कारोबार में नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: Numerology: मां लक्ष्मी इन 4 मूलांकों की तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती हैं मेहरबान, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के जातक अधिक मेहनती और अनुशासित बनेंगे। स्वभाव में सकारात्मक आएंगे, वाणी में मधुरता बढ़ेगी। आय के नए स्रोत विकसित होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कारोबार में नए व्यापारिक भागीदार मिल सकते हैं, जो व्यापार के लिए लाभकारी साबित होगा। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों की पर्सनालिटी में निखार आएगा। स्वभाव में विनम्रता बढ़ेगी। आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में लाभ होगा। नए व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं। स्टूडेंट जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में रोमांच और उत्साह रहेगा। मित्रों के साथ किसी लंबी टूर पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: सावधान! भूल से भी घर में यहां न लगाएं पूर्वजों और दिवंगतों की फोटो, जानें सही दिशा और स्थान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola