Budh Gochar: 19 जुलाई को कन्या राशि के स्वामी यानी बुध देवता एक बार फिर अपनी चाल बदलेंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार को रात 08 बजकर 48 मिनट पर बुध देवता सिंह राशि में गोचर करेंगे। बुध देवता को त्वचा का कारक ग्रह माना जाता है, जिस भी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है, उन्हें त्वचा संबंधी समस्याओं के होने का खतरा कम हो जाता है। वहीं इसके कमजोर होने से गंभीर बीमारियों के होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा खर्चों में भी बढ़ोतरी होने लगती है, जिसके कारण पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं इस बार बुध गोचर के नकारात्मक प्रभाव से किन राशियों के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मिथुन राशि
नौकरी छोड़ने का फैसला इस समय गलती से भी न लें, नहीं तो बेरोजगार होने की पूरी-पूरी संभावना है। बिजनेसमैन की नई डील टूटने से उन्हें बड़ा घाटा हो सकता है। किसी पुरानी चोट का दर्द एक बार फिर परेशान कर सकता है। पति-पत्नी की किसी अन्य स्त्री के कारण लड़ाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: कामकाज के मामले में कैसा रहेगा 12 राशियों का जुलाई माह? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
वृषभ राशि
पार्टनरशिप में बिजनेस करने के लिए ये समय सही नहीं है। फ्यूचर में घाटा होने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम के कारण तनाव रह सकता है। यहां तक कि सहकर्मियों से वाद-विवाद होने की भी आशंका है। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आपकी पार्टनर से अनबन हो सकती है।
सिंह राशि
ऑफिस में अगर आपने अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए नहीं रखा, तो आपको जॉब से निकाला भी जा सकता है। डिनर के दौरान शादीशुदा लोगों की घरवालों से लड़ाई हो सकती है। बिजनेसमैन कार धीमे चलाएं, वरना दुर्घटना होने की पूरी संभावना है।
मीन राशि
अपनी माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें, वरना उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कारोबारियों को व्यवसाय में नुकसान होने की संभावना है। प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे लोगों का प्रमोशन रुक सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। अविवाहित लोगों की घरवालों से लड़ाई हो सकती है।
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में बॉस आप पर झूठे आरोप लगा सकते हैं, जिसके कारण आपकी उनसे लड़ाई हो सकती है। विरोधी बाधा उत्पन्न करने का पूरा प्रयास करेंगे, जिसकी वजह से बिजनेसमैन को तनाव रहेगा। स्कूल में छात्रों की सीनियर से अनबन हो सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है।
ये भी पढ़ें- सपने में किन देवी-देवताओं का दिखना होता है शुभ और अशुभ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
8 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines