Grah Gochar 2024: त्वचा के कारक ग्रह बुध और भाग्य के कारक ग्रह गुरु बृहस्पति एक ही दिन गोचर करने वाले हैं। कुंडली में बुध के मजबूत होने से खूबसूरती बढ़ती है। व्यक्ति की एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। ऐसे में जीवन में कामयाबी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं गुरु के मजबूत होने से व्यक्ति का ज्ञान बढ़ता है। हर काम में भाग्य का साथ मिलता है, जिससे जीवन में आ रही परेशानियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। आइए जानते हैं इस बार बुध-गुरु का गोचर 22 सितंबर को किस समय हो रहा है और उससे किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होगा।
बुध-गुरु गोचर कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, 22 सितंबर 2024 को बुध और गुरु दोनों ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। रविवार के दिन सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर सबसे पहले बुध देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। फिर शाम में 07 बजकर 14 मिनट पर गुरु ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन के दो दिन बाद से इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बुध बरसाएंगे धन!
इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय
मेष राशि
बुध-गुरु का गोचर मेष राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का हर काम समय से हो जाएगा, जिससे बॉस आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों को किसी कार्यक्रम में सम्मानित किया जा सकता है, जिससे उन्हें बेहद खुशी होगी। युवाओं की धर्म-अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
कन्या राशि
अविवाहित लोगों का मित्रों के सहयोग से कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। 22 सितंबर से पहले बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। निवेश करने के लिए ये समय सही है। भविष्य में अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। शादीशुदा लोगों को मांगलिक समारोह में शामिल होने से प्रसन्नता होगी। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मकर राशि
बिजनेसमैन के रुके हुए कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। युवा वर्ग यदि किसी रोग से पीड़ित हैं, तो 22 सितंबर तक बीमारी से निजात मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अकस्मात लाभ हो सकता है, जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा परिवार में किसी का रिश्ता भी तय हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: राशि अनुसार जानें कल कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, पढ़ें लव राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
10 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines