हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar: 23 सितंबर से शुरू होगा 3 राशियों का 'गोल्डन टाइम', कन्या राशि में बुध गोचर से पलटेगी किस्मत!

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह बुध 23 सितंबर से राशि परिवर्तन कर अपनी राशि कन्या में गोचर करेंगे। इसका पाजिटिव असर 3 राशियों पर पड़ने से उनका गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budh Gochar: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और चंद्रमा दोनों के चहेते ग्रह बुध अभी सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। सिंह राशि सूर्य की राशि है। इसके बाद ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध सोमवार 23 सितंबर, 2024 को दिन में 10 बजकर कर 15 मिनट पर अपनी राशि कन्या में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, स्वराशि में गोचर करने से बुध की शक्ति बहुत बढ़ जाती है और वे शुभ परिणाम देने में अधिक सक्षम होते हैं। बुध के राशि परिवर्तन का यूं तो अधिकांश राशियों पर सकारात्मक असर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह ‘गोल्डन टाइम’ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

कन्या राशि में बुध गोचर का असर

मिथुन राशि

कन्या राशि में बुध गोचर के असर से मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव अधिक शांत और स्थिर रहेगा। आप तार्किक और विश्लेषणात्मक होंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए समय अनुकूल है। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नए कारोबारी संबंध बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2024: ओंगठन के बिना शुरू नहीं हो सकता है जितिया व्रत, जानिए क्या है ये रस्म?

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर कन्या राशि में बुध गोचर का सकारात्मक प्रभाव होने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अधिक मेहनती और लगनशील बनेंगे। प्राइवेट जॉब से आय में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को नौकरी में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग अपने काम के लिए तारीफ पाएंगे। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी और व्यापार में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार, रिश्ते और दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के जीवन पर कन्या राशि में बुध गोचर का असर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। आपका स्वभाव अधिक शांत और संतुलित होगा। आप दूसरों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, आय में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन साथ ही सफलता भी मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। स्टूडेंट के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola