Budh Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की चाल नित्य और शाश्वत है, बिलकुल समय चक्र की तरह। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ग्रहों की चाल नहीं बदलती है, सौ फीसदी बदलती है। कभी-कभी तो इतनी बदलती है कि ग्रह अपनी मौलिक प्रवृत्ति और क्षमता खो बैठते हैं। नवंबर-दिसंबर 2024 में वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह बुध के साथ यही परिस्थिति बन रही है।
एकाधिक योग से पीड़ित होंगे बुध
बुध ग्रह वाणी, बुद्धि, व्यापार, व्यापार से धन लाभ, शेयर बाजार, निवेश, साझेदारी, संचार, मीडिया और मनोरंजन के कारक यानी स्वामी, नियंत्रक और दाता हैं। नवंबर-दिसंबर 2024 में बुध एक साथ दो खगोलीय घटनाओं से गुजरेंगे:
- वक्री होना: 26 नवंबर, 2024 से बुध ग्रह वक्री होकर उल्टी चाल चलेंगे। यह स्थिति लगभग 20 दिनों तक रहेगी।
- अस्त होना: वक्री होने के कुछ ही दिन बाद, 29 नवंबर से बुध ग्रह अस्त हो जाएंगे। यह अवस्था 13 दिनों तक रहेगी।
वक्री और अस्त बुध का राशियों असर
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध ग्रह का एक साथ वक्री और अस्त होना एक असामान्य ज्योतिषीय घटना है, जो शुभ नहीं है। इसे बुध का एकाधिक योग से पीड़ित होना कहा जाता है। इससे देश-दुनिया पर गंभीर असर होंगे। तीन राशियों के जातकों के करियर, नौकरी, व्यापार और रिलेशनशिप सहित शेयर मार्केट, इन्वेस्टमेंट यानी निवेश, कारोबारी साझेदारी आदि पर सबसे अधिक नेगेटिव प्रभाव पड़ने की आशंका है। ये राशियां हैं: मिथुन, कन्या और तुला। वहीं मेष, वृषभ, कर्क, वृश्चिक और धनु राशियों के जातकों को भी अनेक चुनौतियों से जूझना पड़ेगा।
करियर पर नेगेटिव असर
स्टूडेंट जातक इस दौरान अपने करियर के चुनाव को लेकर काफी संशय और भ्रम की स्थिति रह सकते हैं। उलझे-उलझे से रह सकते हैं और सही निर्णय लेने में कठिनाई होगी। एग्जाम में अपेक्षित परिणाम न आने से निराशा हो सकती है। विदेश में पढ़ाई या काम करने के लिए जा रहे छात्रों को वीजा या अन्य कागजी कारवाइयों में देरी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में भी कुछ अड़चनें आ सकती हैं। धन संकट से पढ़ाई बंद भी हो सकती है।
नौकरी पर नेगेटिव असर
एकाधिक योग से पीड़ित बुध के असर से नौकरीपेशा जातक इस दौरान अपने कार्यस्थल पर अनेक चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। ऑफिस में कलीग के साथ मतभेद हो सकता है या बॉस से तनावपूर्ण संबंध बन सकते हैं। प्रोजेक्ट्स में देरी जैसी समस्याएं उत्पन्न होने नुकसान होंगे। नौकरी बदलने के विचार मन में आएंगे। नई नौकरी पाने में दिक्कतें आएंगी। नौकरी से निकाले भी जा सकते हैं। इनकम घट सकता है। आय के स्रोत बंद भी हो सकते है। धन संकट से जीना मुहाल हो सकता है।
कारोबार और व्यापार पर नेगेटिव असर
व्यापारी जातक को इस दौरान व्यापार में उतना लाभ नहीं कमा पाएंगे जितना वे उम्मीद करते हैं। नए व्यापारिक सौदे होने में देरी हो सकती है। पुराने सौदों से भी उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। व्यापारिक यात्राओं में अड़चनें आ सकती हैं। कारोबारी मीटिंग्स में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। व्यापारिक साझेदारी में मतभेद हो सकते हैं। पार्टनर के साथ विश्वास की कमी हो सकती है। इससे व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लाभ का मार्जिन घटेगा। कस्टमर बेस घटने से कुछ खुदरा बिजनेस बंद भी हो सकते हैं।
रिलेशनशिप और लव लाइफ पर असर
वक्री और अस्त बुध के असर से जातकों को इस दौरान अपने रिश्तों में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। लव लाइफ में तनाव और अविश्वास बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताने में कठिनाई हो सकती है। रोमांस में कमी आने से पार्टनर के प्रति उदासीन महसूस कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। मैरिड लाइफ में अशांति रह सकती है।
शेयर बाजार और निवेश पर नेगेटिव असर
आर्थिक गतिविधियों, शेयर बाजार और निवेश आदि से बुध ग्रह का सीधा और गहरा नाता है। वक्री और अस्त बुध के असर से शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव रहेगा, जिसे भांप बेहद मुश्किल होगा। निवेश किए गए शेयरों के दाम में काफी गिरावट आ सकती है। निवेश पर मिलने वाले रिटर्न न केवल कम होंगे बल्कि भारी नुकसान होने की संभावना है। इस दौरान नए निवेश करने से पहले सावधानी बरतने की जरूरत है। गलत निर्णय लेने से बड़ा नुकसान हो सकता है।
अगर आपने अधिक जोखिम भरे निवेश किए हैं तो दिवालिया होने की संभावना बढ़ सकती है। धन हानि के कारण मानसिक तनाव और चिंता बढ़ सकती है। वहीं तनाव के कारण स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित होगा, नींद न आना, सिरदर्द जैसी स्वास्थ्य समस्याएं परमानेंट हो सकती हैं। आप गहरे डिप्रेशन में जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines