Budh Gochar: बुध के तुला राशि में प्रवेश से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, वाणी-व्यापार के स्वामी बनाएंगे मालामाल!

Budh Gochar: वैदिक ज्योतिष के एक बेहद शुभ ग्रह बुध 10 अक्टूबर, 2024 को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 5 राशियों के लिए यह ज्योतिषीय घटना उनका भाग्योदय कर सकती है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

Budh-Dev

Budh Gochar: बुद्धि, वाणी तर्क, मित्रता, व्यापार के स्वामी ग्रह माने गए बुध 10 अक्टूबर को, 2024 राशि परिवर्तन करेंगे। इस तारीख को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो बुध के मित्र है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मित्र की राशि में विराजमान होने से बुध ग्रह प्रसन्न होते और अपना शुभ फल सभी राशियों के जातकों (व्यक्तियों) पर बरसाते हैं।

विज्ञापन

तुला राशि में बुध गोचर से यूं तो सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 5 राशियों के जातकों की किस्मत चमक सकती है और वाणी-व्यापार के स्वामी बुध उन्हें मालामाल बना सकते हैं, यह समय इन 5 राशियों के भाग्योदय का साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?

विज्ञापन

तुला राशि में बुध गोचर का राशियों पर असर

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले तुला राशि में बुध गोचर के दौरान अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक महसूस करेंगे। उनकी संचार क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे वे आसानी से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। व्यापार और नौकरी में वृद्धि के कारण आय में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। साथ ही वर्क प्लेस पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी और नए अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले इस दौरान अधिक ऊर्जावान और एक्टिव बनेंगे। आपकी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। आमदनी में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उद्योग-धंधों में विस्तार के योग बन रहे हैं। खुदरा व्यापार में ग्राहक वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे।

विज्ञापन

तुला राशि

नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर होंगे। नए व्यापारिक समझौते होने से व्यापार में लाभ होगा। उद्योग-धंधों में लाभ होने की प्रबल संभावना हैं। खुदरा बिजनेस: खुदरा व्यापार में ग्राहक वृद्धि होगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। लव लाइफ में संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों में इस दौरान उनकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। उद्योग-धंधों में विस्तार के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खुदरा व्यापार में ग्राहक वृद्धि होगी। नए व्यापारिक समझौते होंगे। आप सामाजिक कार्यों से भी लाभ कमाएंगे, मान सम्मान में वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी। लव लाइफ में खुशियां बढेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले तुला राशि में बुध गोचर के दौरान बेहद उत्साहित और आत्मविश्वासी रहेंगे। आपके निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी और आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। आमदनी के नए अवसर भी आपके सामने आएंगे। स्टूडेंट जातकों को शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा, पढ़ाई में मन लगेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मैरिड लाइफ रोमांस बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ