Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। माना जाता है कि सभी ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ जरूर पड़ता है। बता दें कि अप्रैल माह में बुध देव का राशि परिवर्तन बहुत ही खास और शुभ माना जा रहा है। क्योंकि अप्रैल माह में बुध देव तीन बार अपनी चाल में बदलाव करेंगे।
ज्योतिषियों के अनुसार, बुध देव कल यानी 2 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 18 मिनट पर मेष राशि वक्री कर चुके हैं। अब बुध देव 4 अप्रैल दिन गुरुवार को सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर मेष राशि में अस्त होंगे। उसके बाद 9 अप्रैल को बुध देव अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बुध देव नवरात्रि के पहले दिन मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि बुध देव की चाल में बदलाव से किन-किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है।
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध देव को माना गया है। माना जाता है कि जब भी बुध देव अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो मिथुन राशि वाले लोगों को लाभ ही लाभ होता है। बता दें कि 9 अप्रैल के बाद मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। जमीन-जायदाद की खरीददारी कर सकते हैं। साथ ही भौतिक सुख में विस्तार होगा।
कन्या राशि
बुध देव की चाल में बदलाव होने से कन्या राशि वाले लोगों के जीवन में खूब सारा बदलाव देखने को मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कार्य-व्यापार में विस्तार होगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।
मीन राशि
अप्रैल माह में बुध देव का गोचर कई मायने में शुभ है। मीन राशि वाले लोग अपने जीवन में किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्य में आने वाली किसी भी तरह की अड़चन दूर हो जाएगी। जो लोग कुंवारे हैं उनके लिए रिश्तों की बातचीत चल सकती है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण पर ये 5 राशि वाले रहें सावधान, बस कुछ दिन बाद हो जाएंगे मालामाल
यह भी पढ़ें- खरमास के बाद चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, समाज में खूब कमाएंगे नाम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
15 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
16 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
18 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines