Budh Gochar In Makar Rashi 2024: सभी ग्रहों के राजकुमार बुध देव को कहा जाता है। बुध देव बुद्धि और ज्ञान के कारक माने जाते हैं। मान्यता है कि जिस जातक की कुंडली में बुध की स्थिति ठीक होती है, वह व्यक्ति मानसिक तौर पर चालाक और बुद्धिमान होता है। वैदिक शास्त्र के अनुसार, जब बुध अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में दो दिन बाद यानी फरवरी महीने की शुरुआत में बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। आज इस खबर में जानेंगे कि बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से किन दो राशियों को लाभ होने वाला है।
यह भी पढ़ें- मंगल और शुक्र एक साथ मकर राशि में बनाएंगे धन शक्ति राजयोग, ये राशियां रहेंगी खुशहाल
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। गोचर के दौरान जातक के करियर में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहे हैं। नौकरी परिवर्तन की वजह से आय में भी वृद्धि हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशिहाली रहेंगी। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए बुध का गोचर शुभ फलदायी रहने वाला है। अचानक किसी नेता से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात करियर के लिए फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- किस्मत वालों के हाथ में होती है ये 2 रेखा, खूब कमाते हैं नाम
कर्क राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध का गोचर कर्क राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। गोचर के दौरान कर्क राशि के लोग को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। साथ ही जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनको कुछ खुशखबरी मिल सकती है। कारोबारियों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी रहेगा। बिजनेस में डबल का मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के कई सारे मौके मिलेंगे। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे हैं, आपकी इच्छा बहुत ही जल्द पूरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- सूर्य और शनि की युति से 4 राशियों को रहना होगा सावधान, लाइफ में हो सकती है प्रॉब्लम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
15 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
23 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines