हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Budh Ast 2025: इन 3 राशियों के करियर और मैरिड लाइफ में होगा सुधार, 15 मई को अस्त होंगे ग्रहों के राजकुमार!

Budh Ast 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध 15 मई को मेष राशि में अस्त होने वाले हैं। मेष राशि में बुध के अस्त होने से कुछ राशि वालों के करियर, मैरिड और एजुकेशन लाइफ में बहार आनी लगभग तय है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए बुध का अस्त होना कई मामलों में शुभ रहने वाला है।

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Budh Ast 2025: ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। जब ये सूर्य के पास आ जाते हैं तो इनकी चमक कम हो जाती है और ये अस्त हो जाते हैं। बुध को बुद्धि, कम्युनिकेशन, बिजनेस, टेक, और एजुकेशन का कारक माना गया है। आगामी 15 मई की सुबह 4 बजकर 44 पर बुध मेष राशि में रहते हुए अस्त हो जाएंगे।

मेष राशि में यह इवेंट बुध की स्मार्टनेस और कम्युनिकेशन पावर को मंगल की फायर एनर्जी के साथ मिक्स करेगा। इससे कभी-कभी जल्दबाजी में डिसीजन या मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह कमजोरी कुछ चीजों के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट बन जाती है।

मंगल का जोश और बुध की क्रिएटिविटी इन राशियों को नए मौके, कॉन्फिडेंस, और सक्सेस देगी। यह गोचर सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन के लिए तो पूरी तरह से अच्छा रहेगा। वहीं, तीन राशियों मिथुन, तुला और कुंभ की लाइफ के कुछ हिस्सों में के लिए अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए बुध का अस्त होना थोड़ा अच्छा रहने वाला है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि बुध की अपनी राशि है, तो बुध का अस्त होना इस राशि के लिए बहुत इम्पॉर्टेंट रहने वाला है। मेष में बुध का अस्त होना 11वें भाव पर इफेक्ट डालेगा। यह भाव लाभ, फ्रेंड्स, इच्छा और नेटवर्क का होता है। बुध के अस्त होने से यह एक्टिवेट होगा, जो बिजनेस, जॉब, और सोशल लाइफ में बड़ी सफलता दिलाएगा। बुध की कमजोरी स्थिति आपको ओवरथिंकिंग से रोकेगी, जिससे आप स्मार्ट डिसीजन लेंगे। इस दौरान आपकी क्रिएटिविटी अच्छी हो जाएगी। अगर आप मार्केटिंग, राइटिंग, या टेक फील्ड में हैं तो आप अच्छा लाभ कमाएंगे। इस टाइम पर नए क्लाइंट्स या पार्टनर मिल सकते हैं। इसके साथ ही प्रमोशन के चांस भी बढ़ेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी पॉपुलैरिटी भी बढ़ेगी।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी बुध हैं। मेष में बुध का अस्त होना तुला राशि वालों के 7वें भाव पर अपना असर डालेगा। यह भाव पार्टनरशिप, लव, और बिजनेस डील्स से जुड़ा होता है। यह टाइम लव लाइफ में रोमांस और कमिटमेंट को बूस्ट करेगा। इस दौरान पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन में आप सावधानी बरतेंगे। इससे मिसअंडरस्टैंडिंग खत्म होगी। आप कॉन्फिडेंट बनेंगे, जिससे बिजनेस डील्स, स्टार्टअप प्लान्स, या मैरिज प्रपोजल सक्सेसफुल होंगे। अगर आप जॉइंट वेंचर या कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की सोच रहे हैं, तो यह बेस्ट टाइम है। पर्सनल और प्रोफेशनल रिलेशनशिप्स में स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग होगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि शनि की कूल और इनोवेटिव राशि है। इस राशि के तीसरे भाव में बुध के अस्त होने का असर पड़ेगा। यह भाव कम्युनिकेशन, ट्रैवल, साहस का होता है। यह टाइम आपकी क्रिएटिव और कम्युनिकेशन स्किल्स को शार्प करेगा। इससे आपका करियर भी अच्छा हो जाएगा। बुध की स्थिति आपकी ओवरथिंकिंग को कंट्रोल करेगी, जिससे आप क्लियर और सटीक डिसीजन लेंगे। इस दौरान आपको शॉर्ट ट्रिप्स, एग्जाम या इंटरव्यू में सक्सेस मिलेगी। स्टूडेंट्स, राइटर्स और टेक प्रोफेशनल्स के लिए यह टाइम गेम-चेंजर होगा। आपके प्रोजेक्ट्स को रिकग्निशन मिलेगा, और सोशल सर्कल में आपका इन्फ्लुएंस बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: 7 मई से बदलेंगे 3 राशियों के दिन, ग्रहों के राजकुमार होंगे मेहरबान!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola