---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

4 अगस्त से 5 राशियों को रहना होगा बेहद संभलकर, बुध के अस्त होने से होंगे ये गंभीर नेगेटिव असर

Budh Asta Rashfial: बुध वैदिक ज्योतिष के बेहद शुभ ग्रहों में से एक हैं। इनका अस्त होना शुभ नहीं माना गया है। बुध अस्त के असर से व्यापार, शिक्षा, करियर, धन और रिश्तों पर गहरा और नकारात्मक असर होता है। बुध 4 अगस्त, 2024 को अस्त होने वाले हैं, जिसका नकारात्मक असर 5 राशियों पर होने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Budh Asta Rashfial: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और शिक्षा का कारक माना गया है। यह ग्रह किसी व्यक्ति के संचार कौशल, निर्णय लेने की क्षमता, धन के लेनदेन और कर्ज आदि से जुड़े मसले को प्रभावित करता है। ज्योतिषियों और पंडितों के अनुसार, कुंडली में बुध का स्थान व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। रविवार 4 अगस्त से शुभ ग्रह बुध अस्त होने जा रहे हैं। वे कुल 24 दिनों तक अस्त रहेंगे और फिर बुधवार 28 अगस्त को उदित होंगे। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अस्त होने को शुभ नहीं माना गया है। आइए जानते हैं, अस्त बुध का सबसे अधिक नकारात्मक असर किन 5 राशियों पर पड़ने की आशंका है?

बुध अस्त का राशियों पर नकारात्मक असर

मेष राशि

बुध ग्रह के अस्त होने से मेष राशि के जातकों के जीवन पर व्यापक नकारात्मक असर होने के योग हैं। आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं से परेशान हो सकते हैं। अस्त बुध से आपका मनोबल यानी आत्मविश्वास कमजोर होने की संभावना है। धन की आमद घटने के योग हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। लाइफ पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के जीवन पर बुध ग्रह के अस्त होने से प्रतिकूल प्रभाव होने की संभावना है। आपमें अति आत्मविश्वास (ओवर कॉन्फिडेंस) बढ़ेगा, जिसका नकारात्मक असर कामकाज पर पड़ सकता है। आपकी जिद और गलत निर्णय से हानि के योग हैं। आपके खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि होगी, जो धन संकट का कारण बन सकता है। आप धर्म से विमुख हो सकते हैं, नास्तिकता का उदय होगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के जीवन पर बुध ग्रह के अस्त होने से नकारात्मक असर होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों के जीवन की मुश्किलें बढ़ेंगी। काम का परिणाम अनुकूल नहीं होने से अधिकारी कार्रवाई कर सकते हैं। व्यापारियों के काम-धंधे में भारी गिरावट आने की आशंका है। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में बाधाएं आ सकती हैं। कपल के लाइफ में विवाद बढ़ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का अस्त होना प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में अचानक बदलाव आने के योग हैं। आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इलाज पर अत्यधिक परिवार में तनाव हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों मित्रों से मतभेद या झगड़ा हो सकता है। कारोबारी यात्रा में बाधाएं आने की आशंका हैं। आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसका नेगेटिव असर व्यापार होगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के जीवन पर बुध अस्त नकारात्मक असर होने के योग हैं। आर्थिक संकट बढ़ने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढेंगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जीवन को अव्यवस्थित बना सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों के स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। दोस्तों से मतभेद हो सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका है। लव लाइफ में समस्याएं आ सकती हैं। लव मैरिज में बाधा आएगी।

ये भी पढ़ें: आप भी घर पर दूध फाड़कर बनाते हैं पनीर? तो खुद बिगाड़ रहे हैं अपना भाग्य! जानिए कैसे

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आप भी पहनते हैं हाथ में कई महीनों तक कलावा? तो जान लें रक्षा सूत्र से जरूरी ये खास बातें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 29, 2024 05:35 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola