हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Budh Ast 2024: 14 सितंबर से बुध ग्रह होंगे अस्त, 5 राशियों को रहना होगा संभलकर!

Budh Ast 2024: वैदिक ज्योतिष में बुध बेहद महत्वपूर्ण ग्रह माने गए हैं, क्योंकि उनका संबंध जीवन में व्यापार, लाभ, धन, वाणी आदि जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं से जुड़ा है। 14 सितंबर से उनके अस्त होने से इन सब पर गहरा असर होगा और 5 राशियां के जातकों के जीवन पर नेगेटिव असर होने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budh Ast 2024: वैदिक ज्योतिष में शुभ माने गए बुध ग्रह की हर चाल पर ज्योतिषियों की नजर रहती है, क्योंकि वे व्यापार, लाभ, धन, वाणी और बुद्धि के स्वामी हैं। ये सभी चीजें जीवन जीने के लिए बेहद जरूरी हैं। इनके अभाव में जिंदगी कष्टमय हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र एक अनुसार, बुध के राशि परिवर्तन, नक्षत्र में बदलाव, वक्री और मार्गी होने और उदय और अस्त होने से मनुष्य के जीवन पर गहरा असर होता है।

सितंबर के महीने में बुध ग्रह 14 तारीख को दोपहर में 12 बजकर 50 मिनट पर सिंह राशि में अस्त होने जा रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं? बता दें कि 23 सितंबर से जब बुध कन्या राशि में गोचर करेंगे। तब इन राशियों के जातकों को राहत मिल पाएगी।

बुध अस्त का राशियों पर असर

मेष राशि

यह समय आपके लिए सही और फेवरेबल नहीं है। नौकरी में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बॉस से विवाद हो सकता है। आपकी नौकरी भी जा सकती है। इनकम के स्रोत बंद हो सकते हैं। कारोबारियों को घाटा झेलना पड़ सकता है। कोई नया निवेश या काम शुरू करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है।

वृषभ राशि

स्टूडेंट जातकों करियर में डेवलपमेंट के लिए समस्याएं बढ़ सकती हैं। परिवार की जरूरतों पर अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। खर्च के अत्यधिक बढ़ जाने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आपका मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं। नौकरी छूटने का खतरा रह है। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

कन्या राशि

व्यापार में आपके लाभ का मार्जिन घट सकता है। धन के मामले में उतार-चढ़ाव आने के योग हैं। आपके किसी बुरी संगत में फंसने की आशंका है। इस वजह से आप कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। वहीं आपके खर्चे बढ़ेंगे, जबकि धन कमाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। लव लाइफ में ब्रेकअप हो सकता है।

धनु राशि

बुध का अस्त होना व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए अनुकूल नहीं है। आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के खर्चों में वृद्धि की संभावना है। यदि सावधानीपूर्वक योजना बनाकर खर्च नहीं करेंगे, तो धन संकट से जिंदगी बेहाल हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं से आप तनाव में रहेंगे।

मकर राशि

व्यापार पर नेगेटिव असर पड़ने की आशंका है। व्यापार में नुकसान बढ़ने से मंदी आ सकती है। अभी आपको किसी नए निवेश से बचना चाहिए। स्टूडेंट की पढ़ाई और करियर पर नेगेटिव असर हो सकता है। परीक्षा में असफलता मिल सकती है। ऑफिस में काम के अधि दबाव के कारण आप नौकरी बदलने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Numerology: मां लक्ष्मी इन 4 मूलांकों की तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती हैं मेहरबान, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें