Budh Ast Rashifal: ज्योतिष में ग्रहों का अस्त होना काफी अहम माना जाता है. जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत करीब पहुंच जाता है, तो उसकी चमक दब जाती है. इसी को ग्रह का अस्त होना कहते हैं. इसका मतलब यह नहीं कि ग्रह पूरी तरह कमजोर हो गया. बस उसकी एनर्जी बाहर कम और अंदर ज्यादा काम करने लगती है. इसलिए इसका असर हर राशि पर अलग दिख सकता है. बुध को बुद्धि, सोच, तर्क, कम्युनिकेशन, बिजनेस और वाणी का ग्रह माना जाता है. यानी पढ़ाई से लेकर करियर, बिजनेस और बातचीत तक बुध का सीधा कनेक्शन है. जब बुध अस्त होते हैं, तो इन मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है. लेकिन कुछ राशियों के लिए यही स्थिति फायदा भी लेकर आ सकती है.
18 अगस्त 2026 से बुध सिंह राशि में अस्त हो गए हैं. वे करीब 31 दिनों तक इसी स्थिति में रहेंगे और 18 सितंबर 2026 को उदय होंगे. यानी इस दौरान बुध की यह खास स्थिति बनी रहेगी. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के मुताबिक, बुध के सिंह राशि में अस्त होने का असर सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा. लेकिन चार राशियों के लिए समय काफी खास रह सकता है. करियर में नए मौके मिल सकते हैं. कमाई के रास्ते खुल सकते हैं. बिजनेस में फायदा हो सकता है. कुछ लोगों का कॉन्फिडेंस भी बढ़ सकता है. आइए जानते हैं, ये चार लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनके राशियों के जातकों की किस्मत इस दौरान सोने की तरह चमक सकती है?
यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
बुध अस्त: मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना काफी खास रह सकता है. करियर में कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है. जॉब में आपकी क्रिएटिव सोच नोटिस की जाएगी. वर्क प्लेस पर अटकी बात आगे बढ़ सकती है. बिजनेस वालों को नए क्लाइंट या डील से फायदा हो सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई नया रास्ता भी मिल सकता है. लव रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ बॉन्डिंग बेहतर होगी. स्टूडेंट्स का फोकस मजबूत होगा. दोस्तों और सोशल सर्कल में आपकी बात को ज्यादा महत्व मिलेगा.
बुध अस्त: मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय कम्युनिकेशन के मामले में काफी अच्छा रह सकता है. आपकी बात लोगों तक आसानी से पहुंचेगी. जॉब में इंटरव्यू, मीटिंग या प्रेजेंटेशन में फायदा मिल सकता है. लंबे समय से अटका कोई काम अचानक पूरा हो सकता है. बिजनेस में मार्केटिंग और ऑनलाइन काम से फायदा मिलने के संकेत हैं. छोटी दूरी की ट्रैवल भी काम का नया कनेक्शन बना सकती है. फैमिली में किसी छोटे सदस्य से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. लव रिलेशनशिप में गलतफहमियां कम होंगी. स्टूडेंट्स नई स्किल सीखने में तेजी दिखाएंगे.
बुध अस्त: तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए बुध की यह स्थिति नेटवर्क और कमाई के मामले में पॉजिटिव रह सकती है. आपकी पहचान कुछ नए लोगों से हो सकती है. यही कनेक्शन आगे चलकर करियर में काम आएगा. जॉब में सैलरी हाइक या नई प्रोफाइल की उम्मीद बन सकती है. बिजनेस वालों को पुराने कॉन्टैक्ट से कोई अच्छी डील मिल सकती है. रुका हुआ पेमेंट भी आने की संभावना है. सोशल सर्कल में आपकी पोजीशन मजबूत होगी. लव बर्ड्स साथ में कोई फ्यूचर प्लान बना सकते हैं. फैमिली के किसी बड़े की सलाह भी आपके लिए काफी काम की साबित होगी.
बुध अस्त: वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना करियर के लिहाज से बड़ा टर्निंग पॉइंट ला सकता है. जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बॉस के सामने आपकी मेहनत की सही वैल्यू दिखेगी. प्रमोशन या बेहतर रोल के लिए रास्ता खुल सकता है. बिजनेस में कोई पुराना प्लान दोबारा शुरू करने का मौका मिलेगा. इनकम के साथ सेविंग पर भी फोकस बढ़ेगा. किसी प्रोफेशनल कॉन्टैक्ट से भविष्य का फायदा मिल सकता है. लाइफ पार्टनर आपके फैसलों में सपोर्ट करेगा. स्टूडेंट्स को करियर की दिशा को लेकर ज्यादा क्लैरिटी मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Shooting Star Dream Meaning: सपने में टूटता हुआ तारा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
12 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
18 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines