Budh Ast 2025: ज्योतिष में बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध को बुद्धि, निर्णय लेने की क्षमता और कम्युनिकेशन का कारक माना जाता है। 8 मई को बुध मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद ग्रहों के सेनापति मंगल की राशि मेष में रहते हुए वे 15 मई 2025 की सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर अस्त हो जाएंगे। बुध अस्त अवस्था में करीब 25 दिन मतलब 8 जून तक रहेंगे। इसके बाद वे उदय हो जाएंगे।
बुध जब भी अस्त होते हैं तो इसका मतलब सिर्फ यही नहीं होता है कि अब इसका अशुभ प्रभाव पड़ेगा। बुध का अस्त होना कुछ राशि वालों के लिए अच्छा भी रहेगा। बुध का अस्त होना दिमाग को रीसेट करने, पुराने पैटर्न को रिव्यू करने और इंटर्नली ग्रो करने का मौका देता है। आइए जानते हैं कि बुध का अस्त होना किन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के नवम भाव में बुध के अस्त होने का प्रभाव पड़ेगा। यह भाव लॉन्ग टर्म विजन, आध्यात्म और भाग्य से जुड़ा है। इस समय आप बाहरी दुनिया की बजाय अपने इंटर्नल वर्ल्ड पर ज्यादा फोकस करेंगे। जो सवाल लंबे समय से मंथन में थे, अब उनके जवाब खुद-ब-खुद आपके माइंड में क्लिक करने लगेंगे। किसी ट्रैवल प्लान में देरी हो सकती है, लेकिन ये देरी आपको फायदा देगी क्योंकि आप पहले से ज्यादा सोच-समझकर फैसला लेंगे। ये टाइम खुद को माइंडफुल बनाने, पुरानी सीख को फिर से अप्लाई करने और खुद के अंदर नई सोच पैदा करने के लिए बेस्ट है।
वृश्चिक राशि
बुध का अस्त होना आपके छठे भाव पर असर डालेगा। यह भाव हेल्थ, कॉम्पटीशन, और डेली लाइफ से जुड़ा है। ये परिवर्तन आपके लिए इनविजिबल प्रोग्रेस का टाइम लेकर आएगा। इस समय चीजें बाहर से भले ही धीमी लगें, लेकिन अंदर गहरी तैयारी चल रही होगी। इस दौरान आप अपने रूटीन को री-डिजाइन कर सकते हैं। अगर हेल्थ या वर्क को लेकर कुछ लंबे समय से इग्नोर कर रहे थे तो यह समय चीजें ठीक कर देगा। जो लोग आपसे कॉम्पटीशन कर रहे थे, अब आप उन्हें बेहतर समझ पाएंगे। इस समय आप कम बोलकर ज्यादा समझने की पोजीशन में होंगे, जो एक स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी साइन है। इस दौरान आपको पुराने पेंडिंग क्लाइंट्स से पेमेंट, इन्क्रीमेंट या हेल्थ से जुड़ी सेवाओं में काम करने वालों को प्रॉफिट हो सकता है।
मकर राशि
बुध का अस्त होना आपके चौथे भाव पर असर डालेगा। इस दौरान फैमिली, इमोशन्स और इनर सिक्योरिटी से जुड़े मैटर्स एक्टिव होंगे। आप घर, रिश्तों या अपनी इनर पीस को लेकर गहराई से सोच सकते हैं। कुछ लोग इस दौरान थोड़े साइलेंट हो सकते हैं, लेकिन यही साइलेंस हीलिंग स्पेस बन जाएगा। कुछ डिसीजन जैसे कि प्रॉपर्टी, फैमिली सेटअप या कोई इमोशनल कनेक्शन आदि को लेकर आप कन्फ्यूज थे तो अब उन पर आपकी सोच और समझ मैच्योर होगी। बाहर की दुनिया भले ही आपको डिस्टर्ब कर रही हो, लेकिन आप अंदर से खुद को और स्टेबल महसूस करेंगे। अगर आप प्रॉपर्टी बेचना या किराए पर देना चाह रहे हैं तो इस दौरान रिस्ट्रक्चरिंग या डील फाइनल होने के चांस बन सकते हैं। इसके अलावा जो लोग घर से ऑनलाइन काम जैसे होम बेस्ड बिजनेस, कंटेंट क्रिएशन या एजुकेशन करते हैं । उनको साइलेंट लेकिन स्टेबल इनकम मिल सकती है।
मीन राशि
बुध का अस्त होना आपके दूसरे भाव पर असर करेगा, जो कि फाइनेंस, कम्युनिकेशन और वैल्यू सिस्टम से जुड़ा होता है। अब आप अपनी स्पीच और थॉट प्रोसेस को री-चेक करेंगे। आप अच्छे से जान पाएंगे कि क्या बोलना सही है और कब चुप रहना ज्यादा बेहतर है? बुध के अस्त होने से आप अपने फाइनेंशियल प्लान को रिव्यू कर सकते हैं। पुराने खर्चों की लिस्ट बना सकते हैं, और समझ सकते हैं कि क्या सही में जरूरी था और क्या नहीं। आपका माइंड अब शॉर्ट टर्म नहीं, बल्कि लॉन्ग टर्म प्लानिंग की तरफ शिफ्ट हो सकता है। पर्सनल और प्रोफेशनल बातचीत में अब आप सधे हुए और मैच्योर बनेंगे। यही वह क्वालिटी है जो आगे चलकर आपकी ग्रोथ को मजबूत बनाएगी। इस समय आपको अचानक कोई पेंडिंग पैसा, रिफंड, या पुराना उधार वापस मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इनके नसीब में नहीं होता है प्यार, कुंडली में इन ग्रहों व योगों के कारण हर बार टूटता है दिल!
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines