Buddha Purnima: बैसाख माह में आने वाली बुद्ध पूर्णिमा इस बार विशेष संयोगों में आ रही है। इस दिन कई अद्भुत और शुभ संयोग बन रहे हैं। साथ ही इस दिन चंद्रग्रहण भी हो रहा है। ऐसे में बुद्ध पूर्णिमा सभी के लिए कुछ न कुछ शुभ खबर अवश्य लेकर आएगी। हालांकि व्यक्तिगत जन्मकुंडली के आधार पर परिणाम में भेद हो सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए कि बुद्ध पूर्णिमा पर होने वाला चंद्रग्रहण आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।
यह भी पढ़ें: Shukra Ke Upay: भूल कर भी न पहने ऐसे कपड़े, दुर्भाग्य हाथ धोकर पीछे पड़ जाएगा
इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुद्ध पूर्णिमा का चंद्रग्रहण (Buddha Purnima Chandra Grahan)
वर्ष 2023 का पहला चंद्रग्रहण 12 राशियों में से 7 राशियों के लिए अत्यन्त शुभ फल लेकर आ रहा है। विशेषकर मिथुन, सिंह, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए आने वाला समय हर तरह से शुभ रहेगा। इस ग्रहण के चलते मिथुन राशि के जातकों को धनलाभ होगा, सिंह राशि वाले जातक अपनी जॉब में प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट प्राप्त करेंगे। मकर राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा, कुंभ राशि वालों की इनकम बढ़ेगी। इसी प्रकार मीन राशि वाले जातक सुखद पारिवारिक लाइफ का आनंद उठाएंगे। तुला राशि वालों को भी इस ग्रहण के प्रभाव से मनचाही सफलता मिलेगी।
इन राशियों को होगा नुकसान
यह उपछाया चंद्रग्रहण कुछ राशियों के लिए अशुभ भी रहेगा। इनमें मेष, वृषभ, कर्क और कन्या राशि प्रमुख हैं। इन राशियों को ग्रहण के बाद अगले 30 दिनों तक संभल कर रहने की आवश्यकता है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में जबरदस्त तनाव के चलते स्वास्थ्य भी खराब रह सकता है।
यह भी पढ़ें: Job Ke Liye Upay: अच्छी जॉब चाहिए तो आज ही करें ज्योतिष के ये उपाय, तुरंत दिखेगा असर
बुद्ध पूर्णिमा पर इन उपायों से होगा लाभ
शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु को समर्पित की गई है। इस दिन यदि विधिवत तरीके से उनकी पूजा की जाए और व्रत किया जाए तो निश्चित तौर पर सभी ग्रह शुभ फल देने लगते हैं। यहां कुछ ऐसे उपाय दिए जा रहे हैं जिन्हें करके आप भी अपने सभी मनोरथ पूर्ण कर सकते हैं।
- पूर्णिमा पर गरीब तथा जरूरतमंदों में अन्न, वस्त्र, फल आदि दान करें।
- भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाएं एवं महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। इससे सभी बाधाएं नष्ट होती हैं।
- सामर्थ्यशाली लोगों को इस दिन भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए लक्ष्मीनारायण यज्ञ करवाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines