बुद्ध पूर्णिमा पर होने वाला चंद्रग्रहण इन 7 राशियों के लिए रहेगा अतिशुभ, हर मनोरथ होगी पूरी
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Buddha Purnima: बैसाख माह में आने वाली बुद्ध पूर्णिमा इस बार विशेष संयोगों में आ रही है। इस दिन कई अद्भुत और शुभ संयोग बन रहे हैं। साथ ही इस दिन चंद्रग्रहण भी हो रहा है। ऐसे में बुद्ध पूर्णिमा सभी के लिए कुछ न कुछ शुभ खबर अवश्य लेकर आएगी। हालांकि व्यक्तिगत जन्मकुंडली के आधार पर परिणाम में भेद हो सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए कि बुद्ध पूर्णिमा पर होने वाला चंद्रग्रहण आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।
यह भी पढ़ें: Shukra Ke Upay: भूल कर भी न पहने ऐसे कपड़े, दुर्भाग्य हाथ धोकर पीछे पड़ जाएगा
वर्ष 2023 का पहला चंद्रग्रहण 12 राशियों में से 7 राशियों के लिए अत्यन्त शुभ फल लेकर आ रहा है। विशेषकर मिथुन, सिंह, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए आने वाला समय हर तरह से शुभ रहेगा। इस ग्रहण के चलते मिथुन राशि के जातकों को धनलाभ होगा, सिंह राशि वाले जातक अपनी जॉब में प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट प्राप्त करेंगे। मकर राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा, कुंभ राशि वालों की इनकम बढ़ेगी। इसी प्रकार मीन राशि वाले जातक सुखद पारिवारिक लाइफ का आनंद उठाएंगे। तुला राशि वालों को भी इस ग्रहण के प्रभाव से मनचाही सफलता मिलेगी।
यह उपछाया चंद्रग्रहण कुछ राशियों के लिए अशुभ भी रहेगा। इनमें मेष, वृषभ, कर्क और कन्या राशि प्रमुख हैं। इन राशियों को ग्रहण के बाद अगले 30 दिनों तक संभल कर रहने की आवश्यकता है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में जबरदस्त तनाव के चलते स्वास्थ्य भी खराब रह सकता है।
शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु को समर्पित की गई है। इस दिन यदि विधिवत तरीके से उनकी पूजा की जाए और व्रत किया जाए तो निश्चित तौर पर सभी ग्रह शुभ फल देने लगते हैं। यहां कुछ ऐसे उपाय दिए जा रहे हैं जिन्हें करके आप भी अपने सभी मनोरथ पूर्ण कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: