हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुप्त नवरात्रि में घर लाएं ये 3 चीजें, चमक जाएगी आपकी भी किस्मत

विज्ञापन

Gupt Navratri: इस समय आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्रा चल रहे हैं। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां भगवती के दस महाविद्या स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसके अलावा भी अन्य देवी-देवताओं की आराधना कर उन्हें प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त की जाती है। इस संबंध में धार्मिक ग्रंथों में भी कई उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ खास चीजों को अपने घर ले आएं तो उसका बहुत ही शुभ फल प्राप्त होता है। आचार्य अनुपम जौली ऐसी ही चार वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अपनी राशि अनुसार करें भगवान की पूजा, खुद किस्मत का देवता आपकी सेवा करेगा

गुप्त नवरात्रि में घर लाएं ये 3 चीजें (Gupt Navratri Remedies)

श्रीयंत्र

श्रीयंत्र को साक्षात मां लक्ष्मी का ही तांत्रिक स्वरूप माना गया है। घर में इसकी स्थापना के लिए नवरात्रि या पुष्य नक्षत्र से बेहतर अन्य कोई अवसर हो ही नहीं सकता। यदि आप भी इस दौरान श्रीयंत्र को घर लाते हैं तो निश्चित रूप से आपका भाग्य बदल जाएगा और आप जल्द ही करोड़पति बन सकते हैं।

विज्ञापन

इष्टदेव की प्रतिमा

नवरात्रि के समय में देवी-देवताओं की आराधना का विशेष महत्व है। अतः इस समय अपने इष्टदेव की प्रतिमा या चित्र को भी घर में लाकर स्थापित किया जा सकता है। ऐसा करना आपके लिए भाग्योदय लेकर आएगा। उन्हें घर में स्थापित करने के बाद उनकी विधिवत पूजा-अर्चना भी करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इन नियमों का करें पालन, तुरंत लाभ होगा

विज्ञापन

सोने या चांदी के सिक्के

यदि नवरात्रि के दौरान सोने या चांदी के ऐसे सिक्के लाएं जिन पर गणेश जी या मां लक्ष्मी का चित्र बना हुआ हो तो इसे भी शुभ माना जाता है। इन सिक्कों को आप अपनी तिजोरी या घर के पूजा स्थल पर रख सकते हैं। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का स्थाई वास हो जाता है और दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होने लगती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola