Spiritual News: धार्मिक ग्रंथ में ब्रह्म मुहूर्त को सबसे शुभ और पवित्र मुहूर्त माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक ब्रह्म मुहूर्त में जागता है वह सदैव निरोग, ऊर्जावान और उसके अंदर चंचलता भरा रहता है। इसके साथ ही इस मुहूर्त में जागने से व्यक्ति के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुल जाते हैं। अक्सर पूर्वज कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में जगना चाहिए। आध्यात्मिक दृष्टि से ब्रह्म मुहूर्त को बहुत ही शुभ और सर्वोत्तम माना जाता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ब्रह्म मुहूर्त में कुछ गलतियां कर बैठते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे ऐसी कौन सी गलतियां हैं जो ब्रह्म मुहूर्त में हमें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। तो आइये जानते हैं।
किस समय को कहते हैं ब्रह्म मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त का शुभ समय सुबह के 4:00 बजे से सुबह के 5:30 बजे तक का होता है यह समय दिन का सबसे अच्छा और शुभ मुहूर्त होता है।
ब्रह्म मुहूर्त में भूलकर न करें ये गलतियां
निगेटिव विचार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त के समय किसी भी प्रकार का निगेटिव विचार अपने मन में नहीं लानी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि मन में निगेटिव विचार लाने से पूरा दिन बुरा असर रहता है। इसके साथ ही व्यक्ति कई तरह के निगेटिव विचारों से घिरा रहता हैं।
भूलकर भी न करें किसी भी चीजों का सेवन
शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। बल्कि पूजा-पाठ करना चाहिए।
भूलकर भी न करें किसी के साथ दुर्व्यवहार
ऐसी मान्यता है कि किसी भी जातक को ब्रह्म मुहूर्त में भूलकर किसी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि अगर ब्रह्म मुहूर्त में किसी जातक का अनादर करते हैं, तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- तुलसी की माला पहनने के हैं खास नियम, धारण करने से पहले नोट कर लें जरूरी बातें
ब्रह्म मुहूर्त में इन मंत्रों का जरूर करें जाप
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की आंख ब्रह्म मुहूर्त में खुलती है, तो सबसे पहले उस व्यक्ति को दोनों हाथों की हथेलियों को देखते हुए भगवान को याद करना चाहिए। इसके साथ ही “ओम कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती, करमूले तु गोविन्द प्रभाते कर दर्शनम्” इस मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को सर्वोत्तम सुख की प्राप्ति होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
19 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines