Blood Moon 2025: वर्ष 2025 में दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात 09:58 मिनट से लेकर 8 सितंबर की सुबह 01:26 मिनट तक लगने वाला है। ये ग्रहण करीब 12482 सेकंड का होगा, जो भारत में दिखाई देगा। इस दौरान चंद्रमा सफेद होने की जगह लाल हो जाएगा। दरअसल, जब पृथ्वी की छाया में चंद्रमा पूरी तरह से ढक जाता है तो आकाश में अंधेरा छा जाता है, लेकिन आसमान पूरी तरह से स्याह यानी काला नहीं होता है। ऐसे में चंद्रमा लाल रंग का दिखता है, जिस कारण इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण, ब्लड मून, लाल चंद्रमा और रक्त चंद्रमा कहा जाता है।
ये ग्रहण पूर्ण है, ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य होगा। जब किसी ग्रहण का सूतक काल मान्य होता है तो उसका राशियों पर प्रभाव भी पड़ता है। आइए जानते हैं किन तीन राशियों के ऊपर 7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा।
चंद्र ग्रहण का राशियों पर अशुभ प्रभाव
- वृषभ राशि
7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण से वृषभ राशिवालों को कुछ ज्यादा लाभ नहीं होगा। घर में पुराने मुद्दे फिर से विवाद का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा कारोबारियों के पैसे अटक सकते हैं, जिस कारण उन्हें कई दिनों तक धन संकट का सामना करना पड़ेगा। ग्रहण के दौरान उम्रदराज जातक अपनी सेहत का ध्यान रखें और कोई भारी सामान न उठाएं।
उपाय- ग्रहण लगने से पहले और बाद में घर को गंगाजल से शुद्ध करें।
ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025: 15 सितंबर से पहले 3 राशियों का मालामाल होना तय, बनेगी सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की महायुति
- कुंभ राशि
साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण कुंभ राशिवालों के जीवन को प्रभावित करेगा। दांपत्य जीवन में उत्पन्न चुनौतियों के कारण मानसिक अशांति रहेगी। इसके अलावा रिश्तों को लेकर सजग नहीं रहेंगे तो दूरियां बढ़ेंगी। गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए डाइट पर ध्यान दें और अकेले घर से बाहर न जाएं।
उपाय- सुबह-शाम देवी-देवताओं की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
- मीन राशि
चंद्र ग्रहण का मीन राशिवालों पर सकारात्मक असर देखने को नहीं मिलेगा, बल्कि आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी। जल्दबाजी में किए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। थकान और कमजोरी की समस्या उम्रदराज जातकों के ऊपर हावी रहेगी। महिलाओं का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा और बात-बात पर गुस्सा आएगा। ऐसे में घर में शांति का माहौल नहीं रहेगा।
उपाय- ग्रहण खत्म होने के बाद धन का दान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
12 mins agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines