हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Birth Date Numerology: एक साथ 'कई रिश्ते' संभाल लेते हैं इन खास तारीखों में जन्मे लोग, जानें अंक ज्योतिष का सच

Birth Date Numerology: एक खास मूलांक की 3 खास तारीखों में जन्मे लोग अक्सर हर रिश्ते को अच्छे से निभा लेते हैं. अंक ज्योतिष में इन्हें रिश्तों का असली खिलाड़ी कहा गया है. आइए जानते हैं, ये 3 खास तारीखें क्या हैं और आखिर इनमें ऐसी कौन-सी खासियतें होती हैं?

विज्ञापन

Birth Date Numerology: यह आपने भी देखा होगा या आप खुद ऐसे हो सकते हैं, जो जो हर रिश्ते को बड़ी आसानी से संभाल लेते हैं. यानी, घर में सबके फेवरेट, दोस्तों के बीच सबसे भरोसेमंद, पार्टनर के साथ समझदार और ऑफिस में भी सबके साथ अच्छी ट्यूनिंग. कई बार सोचने वाली बात होती है कि आखिर आप या वो लोग ये सब कैसे मैनेज कर लेते हैं? अंक ज्योतिष में इसकी एक वजह मूलांक 5 को माना गया है. जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है. मान्यता है कि इन पर बुध ग्रह का असर रहता है. इसी वजह से इनकी कम्युनिकेशन स्किल, स्मार्ट सोच और हर माहौल में एडजस्ट करने की क्षमता काफी मजबूत होती है. आइए जानते हैं, इन 3 खास तारीखों में इस दुनिया में आए लोग, ये काम कैसे कर लेते हैं?

ये हैं बातों के खिलाड़ी

मूलांक 5 वाले लोग जानते हैं कि किससे क्या और कब बोलना है. अगर किसी से नाराजगी हो जाए, तो बात करके मामला जल्दी सुलझाने की कोशिश करते हैं. यही वजह है कि लोग इनके साथ आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खुद को ‘आम’ खाते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

हर रोल में हैं परफेक्ट

घर की जिम्मेदारी हो, दोस्तों के साथ मस्ती हो या ऑफिस का काम, ये लोग हर जगह खुद को आसानी से ढाल लेते हैं. इन्हें मल्टीटास्किंग पसंद होती है और रिश्तों में भी अच्छा बैलेंस बनाकर चलते हैं.

करते हैं सबसे जल्दी कनेक्ट

इनकी सबसे बड़ी ताकत इनका मिलनसार स्वभाव होता है. नए लोगों से दोस्ती करना हो या अलग-अलग उम्र के लोगों से घुलना-मिलना, ये ज्यादा वक्त नहीं लगाते. इनकी पॉजिटिव वाइब लोगों को अपनी तरफ खींच लेती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Numerology Birth Date: इन डेट्स में जन्मे लोग फ्लर्ट करने में होते हैं सबसे ‘डिसेंट’, हर कोई हो जाता है इंप्रेस

लेते हैं दिमाग से फैसले

अंक ज्योतिष के मुताबिक, ये लोग हर बात में सिर्फ इमोशन से नहीं चलते. अगर दो लोगों में अनबन हो जाए, तो दोनों के साथ रिश्ता संभालना इन्हें अच्छे से आता है. यही वजह है कि ये बेवजह के झगड़ों से अक्सर बच जाते हैं.

विज्ञापन

रखते हैं इस बात का ध्यान

इनका मन जल्दी बदल सकता है. एक जैसी रूटीन या एक ही चीज में लंबे समय तक टिकना कई बार मुश्किल लगता है. ऐसे में थोड़ा धैर्य रखें. अपने सबसे खास रिश्तों को समय दें और हर किसी को खुश करने के चक्कर में खुद को नजरअंदाज न करें.

यह भी पढ़ें: Birth Date Numerology: इन बर्थ डेट वालों की ओर खिंचे चले आते हैं लोग, कॉन्फिडेंस से लिखते हैं सफलता की कहानी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola