Astrology of Mirror: दर्पण यानी आईना घर की एक आवश्यक और महत्वपूर्ण वस्तु है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह हमेशा साफ और चमचमाता हुआ होना चाहिए। अक्सर महिलाएं सजते-संवरते समय इस पर पुरानी बिंदी चिपका देती हैं। कुछ लोग जाने-अनजाने आईने पर स्टीकर भी चिपका देते हैं। बता दें, धार्मिक ग्रंथों में आईने को एक पवित्र वस्तु माना गया है, जो घर और जीवन की ऊर्जा को प्रतिबिंबित करता है। आईने पर दाग-धब्बा होने या इस पर कुछ चिपकाने से इस ऊर्जा में बाधा आती है। आईना के दोषयुक्त होने से जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि आईने पर बिंदी और स्टीकर क्यों नहीं चिपकानी चाहिए?
चंद्रमा पर असर
ज्योतिष शास्त्र के ग्रंथों के मुताबिक, आईने का संबंध चंद्रमा से है। चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक ग्रह है। मान्यता है कि आईने पर दाग-धब्बे होने या इसके गंदा होने से चंद्रमा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस पर बिंदी और स्टीकर चिपकाने से चंद्रमा कमजोर होता है। इसके दोषयुक्त और गंदा होने से मन अशांत रहता है, नकारात्मक विचार हावी होने लगती है। एकाग्रता पर भी असर होता है और नींद में बाधा आती है। इसलिए आईने पर कुछ भी नहीं चिपकाना चाहिए।
क्या कहता है वास्तु शास्त्र?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आईने को हमेशा साफ रखना चाहिए। इस पर बिंदी, स्टीकर आदि चिपकाने से इसकी सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है। गंदा दर्पण नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। नकारात्मक ऊर्जा शरीर और मन को प्रभावित करती है।
ये भी पढ़ें: Astro Tips: रात को किचन में जूठे बर्तन छोड़ने से ये देवी-देवता होते हैं नाराज, बना सकते हैं कंगाल
मनोवैज्ञानिक असर
आईने पर बिंदी और स्टीकर लगाने से इसका असर प्रतिबिंब पर पड़ता है और यह देखने वाले की छवि को विकृत करता है। मनोवैज्ञानिक रूप से यह नकारात्मक सोचने के लिए प्रेरित करता है।
ये भी पढ़ें: Nail Cutting Astro Tips: सूर्यास्त के बाद नाखून काटने से होती हैं ये 5 हानियां और अपशकुन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines