Bhutdi Amavasya: सनातन धर्म परंपरा में अमावस्या को पितरों की तिथि माना गया है। वैदिक कैलेंडर के अनुसार एक वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती हैं। इन्हें माह के अनुसार अलग-अलग नाम दिए गए हैं। इस माह आने वाली चैत्र माह की अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या कहा जाता है।
पंचांग की गणना के अनुसार इस माह आने वाली चैत्र अमावस्या या भूतड़ी अमावस्या 21 मार्च 2021, मंगलवार को आ रही है। ऐसे में इसे भौमवती अमावस्या भी कहा जाएगा। मंगलवार को अमावस्या आने के कारण इस दिन का विशेष महत्व बन रहा है। इसी दिन शुभ योग तथा सिद्धि योग भी बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इन नियमों का करें पालन, तुरंत लाभ होगा
कब है भूतड़ी अमावस्या तिथि और मुहूर्त (Bhutdi Amavasya Date)
चैत्र अमावस्या का आरंभ: 20 मार्च 2023, सोमवार को रात्रि 1:47 बजे
चैत्र अमावस्या का समापन: 21 मार्च 2023, मंगलवार को रात्रि 10:53 बजे
भूतड़ी अमावस्या पर करें इन नियमों का पालन
जैसाकि नाम से ही स्पष्ट है कि इस अमावस्या पर नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं, इसी कारण इसे भूतड़ी अमावस्या कहा जाता है। शास्त्रों में कई नियम बताए गए हैं, इन नियमों की पालना करने पर लाभ होता है। जानिए इन नियमों के बारे में
यह भी पढ़ें: तुला राशि वाले आज से ही करें ये उपाय.. खुलेगा बंद किस्मत का ताला, चमकेगा सितारा
- भूतड़ी अमावस्या को पितरों की तिथि माना गया है। अतः इस दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण तथा पिंडदान किया जाता है। ऐसा करने से पितरों की आत्मा संतुष्ट होती हैं और हमें उनका आशीर्वाद मिलता है।
- यथासंभव इस दिन ऐसी किसी भी जगह पर न जाएं जहां नकारात्मक शक्तियों का वास हों यथा श्मशान, कब्रिस्तान अथवा खंडहरों में।
- इस दिन पीपल, बरगद आदि पवित्र वृक्षों को भी हानि नहीं पहुंचानी चाहिए। यदि भूतड़ी अमावस्या के दिन इन वृक्षों को जल से सींचा जाए तथा दीपक जलाया जाए तो समस्त कठिनाईयों का नाश होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
6 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines