Bhutdi Amavasya: 21 मार्च को है भूतड़ी अमावस्या, करें ये उपाय, नहीं तो भूत-प्रेत हावी हो जाएंगे

bhutdi amavasya 2022, bhutdi amavasya, amavasya ke totke, amavasya ke upay, tone totke
विज्ञापन

Bhutdi Amavasya: सनातन धर्म परंपरा में अमावस्या को पितरों की तिथि माना गया है। वैदिक कैलेंडर के अनुसार एक वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती हैं। इन्हें माह के अनुसार अलग-अलग नाम दिए गए हैं। इस माह आने वाली चैत्र माह की अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या कहा जाता है।

पंचांग की गणना के अनुसार इस माह आने वाली चैत्र अमावस्या या भूतड़ी अमावस्या 21 मार्च 2021, मंगलवार को आ रही है। ऐसे में इसे भौमवती अमावस्या भी कहा जाएगा। मंगलवार को अमावस्या आने के कारण इस दिन का विशेष महत्व बन रहा है। इसी दिन शुभ योग तथा सिद्धि योग भी बन रहे हैं।

विज्ञापन

कब है भूतड़ी अमावस्या तिथि और मुहूर्त (Bhutdi Amavasya Date)

चैत्र अमावस्या का आरंभ: 20 मार्च 2023, सोमवार को रात्रि 1:47 बजे
चैत्र अमावस्या का समापन: 21 मार्च 2023, मंगलवार को रात्रि 10:53 बजे

भूतड़ी अमावस्या पर करें इन नियमों का पालन

जैसाकि नाम से ही स्पष्ट है कि इस अमावस्या पर नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं, इसी कारण इसे भूतड़ी अमावस्या कहा जाता है। शास्त्रों में कई नियम बताए गए हैं, इन नियमों की पालना करने पर लाभ होता है। जानिए इन नियमों के बारे में

विज्ञापन
  1. भूतड़ी अमावस्या को पितरों की तिथि माना गया है। अतः इस दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण तथा पिंडदान किया जाता है। ऐसा करने से पितरों की आत्मा संतुष्ट होती हैं और हमें उनका आशीर्वाद मिलता है।
  2. यथासंभव इस दिन ऐसी किसी भी जगह पर न जाएं जहां नकारात्मक शक्तियों का वास हों यथा श्मशान, कब्रिस्तान अथवा खंडहरों में।
  3. इस दिन पीपल, बरगद आदि पवित्र वृक्षों को भी हानि नहीं पहुंचानी चाहिए। यदि भूतड़ी अमावस्या के दिन इन वृक्षों को जल से सींचा जाए तथा दीपक जलाया जाए तो समस्त कठिनाईयों का नाश होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ