Bhaum Pradosh Vrat 2023: शिव की पूजा और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए प्रदोष व्रत को बेहद खास माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिवकी पूजा और उनके आशीर्वाद से जीवन खुशहाल रहता है। पंचांग के अनुसार, मंगलवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत बेहद शुभफलदायी है। दरअसल इस दिन 3 बेहद शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। आइए जानते हैं भौम प्रदोष व्रत के लिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि।
भौम प्रदोष व्रत 2023 मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, भौम प्रदोष व्रत 12 सितंबर 2023 (मंगलवार) को रखा जाएगा। प्रदोष व्रत के दिन शाम 06 बजकर 30 मिनट से रात 08 बजकर 49 मिनट तक शिवजी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है। ध्यान रहे कि इस दिन शिवजी की पूजा-अर्चनना प्रदोष काल यानी सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक पूजा कर लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 5 दिन बाद शुरू हो जाएंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, मार्गी बुध से होगा अकूत धन लाभ
भौम प्रदोष व्रत 2023 शुभ योग
दृक पंचांग के अनुसार, सितंबर के पहले भौम प्रदोष व्रत वाले दिन सर्वार्थसिद्धि योग, शिव योग और बुधादित्य योग का खास संयोग बन रहा है। शिव योग में भोलेनाथ की आराधना से वह बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं।
सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 06:04 – रात 11.01 (12 सितंबर 2023)
शिव योग – 12 सितंबर 2023, सुबह 12:14 – 13 सितंबर 2023, सुबह 01:12
भौम प्रदोष व्रत 2023 पूजन विधि
भौम प्रदोष व्रत के दिन प्रातः काल उठकर स्नान करें। इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके गंगाजल से अभिषिक्त हो जाएं। फिर घर के पूजा मंदिर में भगवान से समक्ष दीपक जलाएं। अगर व्रत रखने की स्थिति में हैं तो रखें। शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें। इसके साथ ही भोलेनाथ को बेलपत्र, अक्षत, पुष्प, तिल इत्यादि पूजन सामग्री अर्पित करें। इस दिन शिवजी के साथ मां पार्वती की पूजा का भी विधान है। ऐसे में मां पार्वती की पूजा करें। इसके अलावा इस दिन गणेश जी की पूजा भी शुभफलदायी होती है। इसके बाद भगवान शिव को भोग अर्पित करें। पूजन के अंत में भगवान शिव, मां पार्वती और गणपति की आरती करें।
यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope : इस सप्ताह इन राशि वालों की होगी छप्परफाड़ कमाई, धन लाभ के हैं प्रबल योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
20 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines