Sunil Sharma
Read More
इस दिन मां दुर्गा को लौंग की माला बनाकर धारण कराएं। इसके बाद लाल गुलाब के फूलों से भगवती की पूजा करें। इस एक उपाय को करते ही आपके सभी कष्ट उड़नछू हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: मंगल या शनिवार की शाम करें ये हनुमानजी का यह उपाय, बहुत जल्दी मिलेगी बड़ी खुशखबरी!
अगर आपके घर में किसी भी तरह की कोई नेगेटिव शक्ति आ गई है तो भगवान भैरव उसे दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अष्टमी के दिन विधिवत कालभैरव की पूजा करने के बाद उनके मंत्र ‘ऊँ कालभैरवाय नम:’ का निरंतर जप करें। ऐसा करने से प्रचंड से प्रचंड भूत-प्रेत भी भक्तों से दूर भाग जाते हैं। इस उपाय से शत्रु भी एक झटके में परास्त हो जाते हैं।
यदि आप अपनी समस्याओं के निवारण के लिए कोई बहुत ही आसान उपाय (Tone Totke) चाहते हैं तो उसका भी समाधान है। आप अष्टमी के दिन किसी कुत्ते को गुड़ के मीठे पुए या मीठी रोटी खिलाएं। जैसे ही कुत्ता उस रोटी या पुए को खाएगा, आपकी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। इसके साथ ही इस दिन छोटे गरीब बच्चों को भोजन कराना चाहिए। इससे भी व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर होती हैं। इन दोनों उपायों से भक्तों के समस्त कष्ट दूर होते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।