Bhai Dooj 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को बड़े ही धूमधाम से भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर दिन बुधवार को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का विशेष महत्व होता है।
इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर कुमकुम और अक्षत का तिलक लगाकर भाई के लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। साथ ही उनके लिए मनपसंद भोजन अपने हाथों से बनाकर खिलाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है जो भाई अपनी बहन से दूर है, तो वह कैसे भाई दूज का त्योहार मना सकती है। मान्यता है कि इसके लिए बहन को कुछ नियमों का पालन भी करना पड़ता है। आइए उन नियमों के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें- आज से बदलने जा रही है 3 राशियों की किस्मत, सूर्य-गोचर से जॉब-बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की
भाई दूर रहने पर भाई दूज पर करें ये उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज के दिन बहनों को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर स्वच्छ कपड़ा पहनना चाहिए। साथ ही पूजा वाले घर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए।
उसके बाद जितने भी भाई है आपसे दूर है, उतने संख्या में बाजार से नारियल के गोले लेकर आएं। उसके बाद एक चौकी पर पीले रंग के वस्त्र चढ़ाकर नारियल के गोलों को स्थापित करें।
बाद में चौकी पर अष्टदल कमल के चित्र बनाएं चाहे तो आप गुलाब के फूल का भी प्रयोग कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों रखा जाता है सूर्यषष्ठी का व्रत, जानें इसका महत्व और व्रत कथा
गुलाब के फूल के ऊपर चावल रखकर नारियल के गोले रखें।
बाद में नारियल के गोले को गंगाजल से स्नान कराकर रोली व चावल से तिलक करना चाहिए। साथ ही फूल अर्पित करना चाहिए।
पूजा करने के बाद मिठाई का भोग लगाएं और उन पर जल अर्पित कर आरती करें।
उसके बाद उस नारियल को पीले रंग के कपड़े से ढक कर शाम तक रखें।
मान्यता है कि विधि-विधान के बाद भाई की लंबी आयु और उन्हें कष्टों से मुक्ति के लिए यम देव से प्रार्थना करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा में श्री कृष्ण को क्यों लगाते हैं 56 प्रकार के भोग, जानें खास वजह
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
10 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines