Bhai Dooj 2023 Auspicious Time: भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। मान्यतानुसार, इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल भाई दूज 15 नवंबर को यानी आज भी मनाया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, भाई दूज का पर्व शुभ मुहूर्त में मनाने से शुभ फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि इस बार भाई दूज पर टीका लगाने के लिए शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन किस समय भाई के माथे पर टीका नहीं लगाना चाहिए।
आज कब तक है द्वितीया तिथि
दृक पंचांग के अनुसार,कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज आनी 15 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक है। द्वितीया तिथि आज सूर्योदय काल से ही शुरू हो रही है जो कि दोपहर 1.47 बजे तक है। ऐसे में दोपहर द्वितीया तिथि समाप्त होने से पहले भाई के माथे पर टीका लगा लेना उचित और शास्त्रोक्त होगा।
दोपहर का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, भाई दूज पर किसी कारणवश सुबह में अगर बहने भाई के माथे पर टीका नहीं लगा सकती हैं तो विषम परिस्थति में दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से लेकर शाम 4 बजे के बीच भाई को टीका लगाया जा सकता है।
सुबह का मुहूर्त- भाई दूज पर आज सुबह 8 बजे से 9 बजकर 30 मिनट तक का समय भाई को टीका लगाने के लिए अत्यंत शुभ है। ऐसे में सबसे अच्छा तो यही होगा इस अवधि में भाई दूज का पर्व मना लिया जाए।
यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2023: इस तरह लगाएं भाई के माथे पर तिलक, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि
राहुकाल में न लगाएं भाई को टीका
दृक पंचांग के मुताबिक, भाई दूज पर दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से 1 बजकर 47 मिनट तक राहुकाल रहेगा। ऐसे में राहुकाल के दौरान भाई को तिलक लगाने से बचना चाहिए। साथ ही इस अवधि से पहले या बाद में ही भाई दूज का त्योहार मनाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines