Bhadrapad Purnima 2023: सनातन धर्म में प्रत्येक पर्व-त्योहार विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, हिंदू धर्म में भाद्रपद माह के पूर्णिमा तिथि का बहुत ही अधिक महत्व होता है। इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार, इस दिन यानी पूर्णिमा के दिन से ही पितृपक्ष की शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पूर्णिमा को श्राद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। कहते हैं कि घर में पूर्णिमा तिथि के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है। तो आज इस खबर में जानेंगे इस साल कब भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि पड़ेगी। इसके साथ ही शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं।
भाद्रपद पूर्णिमा 2023 शुभ तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को भाद्रपद की पूर्णिमा तिथि पड़ेगी। इस दिन मां लक्ष्मी की उपासना भी कर सकते हैं, क्योंकि 29 सितंबर को शुक्रवार का दिन पड़ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक शुक्रवार को मां लक्ष्मी की उपासना करते हैं उनको ऐश्वर्य, कीर्ति और संपन्नता की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें- जल्द पलटने जा रही है इन 4 राशि वालों की किस्मत, शनि देव सीधी चाल में आकर बरसाएंगे छाप्पर फाड़ धन!
भाद्रपद पूर्णिमा 2023 शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि 28 सितंबर 2023 दिन गुरुवार को शाम 06:49 मिनट पर शुरू होगी और इसकी समाप्ति 29 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को दोपहर 03:26 मिनट पर होगी। वहीं बात करें स्नान के लिए शुभ मुहूर्त की तो सुबह की 4 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह के 5 बजकर 25 मिनट तक हैं। सत्यनारायण पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 6 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह के 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी पूजा की बात करें तो रात्रि के 11 बजकर 18 मिनट से लेकर 30 सितंबर 2023 रात्रि 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़ें- दो दिन बाद इन राशियों का बदल जाएगा भाग्य, नौकरी के साथ कारोबार में आएगा गजब का उछाल
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
6 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
12 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines